इकाना स्टेडियम में पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर बनाए 337 रन, भारत के हर्ष दुबे ने दिए 3 झटके

IND vs AUS Match: इकाना स्टेडियम में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जा रहे मैच में पहले दिन ऑस्ट्रेलिया टीम ने 73 ओवर में 5 विकेट खोकर 337 रन बनाए है।

Update:2025-09-16 20:06 IST

IND vs AUS Match Ekana Stadium Lucknow (Photo: Social Media) 

IND vs AUS Match: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चार दिवसीय टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह मैच बरसात के कारण 3 घंटा देरी से शुरू हुआ। उस कारण पहले दिन 73 ओवर खेले गए। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया टीम ने 73 ओवर में 5 विकेट खोकर 337 रन बना लिए है। यह मैच सीनियर टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का एक बड़ा मौका है।

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने बनाएं 337 रन

ऑस्ट्रेलिया टीम का पहला विकेट 198 रन पर कैम्पबेल कैलावे के रूप में गिरा। वह 97 गेंद में 88 रन बनाकर गुरनूर बरार का शिकार बने। जबकि 205 पर पर दूसरा झटका कप्तान नाथन मैकस्वीनी 1 रन के रूप में लगा। जिनको हर्ष दुबे ने आउट किया। उसके बाद सैम कोनस्टास 109 रन शतक लगाकर हर्ष दुबे का शिकार टीम के कुल स्कोर 214 रन पर बने। वहीं ओलिवर पीक 2 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद पांचवां विकेट कूपर कोनोली 70 रन बनाकर आउट हुए। उनको टीम के कुल स्कोर 333 पर पर हर्ष दुबे ने आउट किया।


दर्शकों की एंट्री पूरी तरह से फ्री

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए मैच देखने के लिए दर्शकों की एंट्री पूरी तरह से फ्री है। सभी दर्शक अपना पहचान पत्र (आईडी कार्ड) दिखाकर स्टेडियम के गेट नंबर-2 से पास ले सकते हैं, मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। स्टेडियम तक पहुंचने के लिए कैब, बस, ऑटो या निजी वाहन का इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें, इस मैच का कोई भी लाइव प्रसारण नहीं हो रहा है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण खेल तीन घंटे देरी से 12:30 बजे शुरू हो पाया।


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया ए: नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), सैम कोनस्टास, कैम्पबेल कैलावे, ओलिवर पीक, कूपर कोनोली, लियाम स्कॉट, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, फर्गस ओ नील, कोरी रोचिसिओली और टोड मर्फी। भारत ए: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, नारायण जगदीसन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, तनुश कोटियन, हर्ष दुबे, प्रसीद कृष्णा, गुरनूर बरार और खलील अहमद।

Tags:    

Similar News