जब साउथ अफ्रीका की हुई थी शर्मनाक हार, भारत ने दो दिन में जीत लिया टेस्ट
केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका सिर्फ 55 रन पर ढेर। सिराज ने 6 और बुमराह ने 6 विकेट लिए। भारत ने दो दिन में मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर की।
ind vs sa Test Match
IND VS SA Test Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जनवरी 2024 में केपटाउन में खेला गया टेस्ट मैच आज भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय है। यह मुकाबला न केवल दो दिनों में समाप्त हो गया था, बल्कि इसमें साउथ अफ्रीका ने टेस्ट इतिहास का अपना सबसे शर्मनाक स्कोर भी दर्ज कराया था।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई। पहली पारी में पूरी टीम सिर्फ 55 रन पर सिमट गई। यह भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका का टेस्ट में सबसे न्यूनतम स्कोर है।
इस पारी में मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 6 विकेट लिए। वहीं जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए। साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ डेविड बेडिंगम (12) और काइल वेरेन्ने (15) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।
जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 153 रन पर सिमट गई। विराट कोहली ने 46, रोहित शर्मा ने 39 और शुभमन गिल ने 36 रन का योगदान दिया। इस तरह भारत ने 98 रन की बढ़त हासिल की।
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में एडेन मार्करम ने शानदार 106 रन की पारी खेली, लेकिन टीम 176 पर ढेर हो गई। इस बार जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट झटके।
भारत को मैच जीतने के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम इंडिया ने सिर्फ 12 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।
साउथ अफ्रीका ने पहला टेस्ट पारी और 32 रन से जीता था, जबकि भारत ने दूसरा मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।