Paris Olympic 2024: भारत को ये मेडल मिलना है पक्का, हॉकी टीम कर दिखा रही है जादू

Paris Olympic 2024: भारतीय हॉकी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आसानी से क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। 52 साल बाद ओलंपिक में किया कीर्तिमान

Report :  Kalpesh Kalal
Update: 2024-08-03 04:49 GMT

Paris Olympic 2024:पेरिस ओलंपिक में दुनियाभर के एथलीट्स अपना जोर लगा रहे हैं। मेडल के लिए जी-जान लगा रहे खिलाड़ियों में भारतीय हॉकी टीम ने लगातार मेडल की उम्मीद बनाएं रखी है, जहां इस ओलंपिक में शानदार लय में दिख रही भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को एक बड़ा कारनामा करके ओलंपिक इतिहास में पिछले 5 दशकों के बाद इतिहास रच दिया है। भारत की हॉकी टीम ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो पिछले 52 साल के इतिहास में ओलंपिक में नहीं हो सका। इसके साथ ही भारत के लिए हॉकी टीम ने मेडल की उम्मीद जगा दी है।

भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से दी मात

जी हां... भारतीय हॉकी टीम ने कमाल कर दिखाया। जहां भारत के हॉकी के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाते हुए शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया से खेले गए मैच में शानदार जीत हासिल की। भारतीय हॉकी टीम ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत और चैंपियन टीम को 3-2 से धूल चटा दी। इस जीत के साथ ही भारत ने पूल-बी में 4 मैचों में जीत हासिल कर बेल्जियम के बाद दूसरे स्थान पर फिनिश किया और साथ ही क्वार्टर फाइनल में आसानी से स्थान बना लिया।

भारत ने ओलंपिक में 52 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया

भारत की हॉकी टीम ने यहां इतिहास रचा है। इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक के इतिहास में 52 साल के बाद हराने में कामयाबी हासिल की है। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को आखिरी बार 1972 में हराया था। जर्मनी में हुए उस समर ओलंपिक में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से मात दी थी। इसके बाद से भारत हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में कभी नहीं हरा सकी थी, लेकिन उस सूखे को हॉकी इंडिया ने इस बार हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में खत्म किया।

पेनल्टी कॉर्नर में कप्तान हरमनप्रीत सिंह का दिखा जलवा

भारतीय हॉकी टीम ने इस ओलंपिक के अपने अंतिम पूल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शुरुआत की। इस मैच में पहले ही क्वार्टर के 12वें मिनट में गोल कर दिया। अभिषेक के शानदार गोल से भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली। इसके एक मिनट बाद ही यानी 13वें मिनट में ही कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर के मौके को भुनाते हुए गोल कर 2-0 की बढ़त दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद वापसी कर 2 गोल कर बराबरी जरूर की, लेकिन भारत के कप्तान हरमनप्रीत ने आखिरी पलो में फिर से पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर तीसरा गोल दागा और जीत सुनिश्चित की।  

क्वार्टर फाइनल में भारत, पदक ही है पूरी उम्मीद

पेरिस ओलंपिक में जिस तरीके से भारतीय हॉकी टीम दम दिखा रही है, उससे तो इनसे मेडल की उम्मीद काफी बढ़ गई है। भारत की हॉकी टीम ने अपने पूल बी में से 4 मैच जीते हैं, तो एक ही मैच में बेल्जियम से हार का सामना किया है। भारत की टीम को अब क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रेट ब्रिटेन या जर्मनी से खेलना पड़ सकता है। इन दोनों ही टीमों में से किसी को हराना भारत के लिए इतना मुश्किल नहीं होने वाला है। ऐसे में पकद जीतने के आसार काफी ज्यादा हैं।


Tags:    

Similar News