आईपीएल 2026: एसआरएच तीसरे स्थान पर, अभिषेक शर्मा के सिर सजी ऑरेंज कैप

IPL 2026: आईपीएल 2026 में एसआरएच की जीत के बाद अंकतालिका में बदलाव, अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप और अंशुल कंबोज पर्पल कैप के दावेदार।

Update:2026-04-22 08:48 IST

PL 2026 Points Table

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला गया। अपने घरेलू मैदान पर एसआरएच ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए डीसी को 47 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ एसआरएच अंकतालिका में तीसरे स्थान पर चली गई है।एसआरएच-डीसी मुकाबले के बाद आइए देखते हैं कि अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है।

पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंक के साथ पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 8 अंकों के साथ तीसरे,राजस्थान रॉयल्स 6 मैचों में 8 अंकों के साथ चौथे, दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।गुजरात टाइटंस 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे, मुंबई इंडियंस 6 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें,चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, लखनऊ सुपर जायंट्स 6 मैचों में 4 अंकों के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है।समान अंक के बावजूद कई टीमों की रैंक में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।

एसआरएच-डीसी मैच के बाद ऑरेंज कैप हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास चली गई है। अभिषेक ने मैच में 68 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अभिषेक के 7 मैचों की 7 पारियों में 323 रन हो गए हैं। अभिषेक ने अपनी ही टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ ऑरेंज कैप हासिल किया।पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज के पास है। कंबोज ने 6 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

--आईएएनएस

पीएके

Tags:    

Similar News