iPhone 17 Series Series: iPhone 17 सीरीज लॉन्च के बाद कितने में मिल रहे पुराने मॉडल? जानें ऑफर
iPhone 17 Series Series: iPhone 17 सीरीज ग्लोबली लॉन्च हो गई है, Apple ने मंगलवार को हुए अपने ‘Awe Dropping’
iPhone 17 Series Series(photo-social media)
iPhone 17 Series Series: iPhone 17 सीरीज ग्लोबली लॉन्च हो गई है, Apple ने मंगलवार को हुए अपने ‘Awe Dropping’ लॉन्च इवेंट में नए iPhone मॉडल लॉन्च किए थे। हर साल की तरह, इस बार भी कंपनी ने न्यू जनरेशन iPhones लॉन्च करने के बाद अपने पिछले जनरेशन iPhone की कीमतें कम की है। iPhone 17 लॉन्च के बाद iPhone 16 और iPhone 16 Plus की कीमतें में भी कम हुई है। चलिए सभी ऑफर्स पर नजर डालते हैं।
iPhone 16, iPhone 16 Plus की नई कीमत
भारत में iPhone 16 की कीमत अब 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 69,900 रुपये है। 256GB स्टोरेज वेरिएंट बंद कर दिया गया है और ये केवल iPhone 16 Plus के साथ ही दिया जाएगा। इसके अलावा, 512GB स्टोरेज ऑप्शन दोनों फोन्स के लिए बंद है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, भारत में iPhone 16 Plus की शुरुआती कीमत अब 128GB वेरिएंट के लिए 79,900 रुपये होने वाली है। वहीं, 256GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये रहेगी। दोनों फोन्स काला, गुलाबी, चैती, अल्ट्रामरीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं और फिलहाल Apple ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए देखने को मिल रहा हैं। iPhone 16 और iPhone 16 Plus को सितंबर 2024 में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय iPhone 16 की शुरुआती कीमत 128GB वेरिएंट के लिए 79,900 रुपये थी, जबकि 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमतें क्रमशः 89,900 रुपये और 1,09,900 रुपये रही थी। वहीं iPhone 16 Plus की भारत में लॉन्च कीमत 128GB वेरिएंट के लिए 89,900 रुपये है। इसके हाई-एंड 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमतें 99,900 रुपये और 1,19,900 रुपये रखी गई है।
मिलेंगे ये फीचर्स
iPhone 16 और iPhone 16 Plus डुअल सिम (Nano+eSIM) स्मार्टफोन के रूप में आते हैं। इन्हें पावर देता है 3nm ऑक्टा-कोर Apple A18 चिपसेट, जिसमें छह-कोर CPU, पांच-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन दिया है। दोनों ही फोन्स Pro मॉडल्स की तरह Apple Intelligence फीचर्स सपोर्ट के लिए है। स्टैंडर्ड iPhone 16 में 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जिसमें 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, बेहतर Ceramic Shield प्रोटेक्शन और Dynamic Island फीचर उपलब्ध है। वहीं, iPhone 16 Plus में बड़ा 6.7-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें समान स्पेसिफिकेशन्स दिए गए है। दोनों ही फोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी ये डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट भी है। इन फोन्स में लेफ्ट साइड पर Action Button देखने को मिलता है। पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 और iPhone 16 Plus में राइट साइड पर नया कैमरा कंट्रोल बटन दिया गया था। जिसका इस्तेमाल जूम करने, फोटो क्लिक करने, वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करने और दूसरे कैमरा फीचर्स स्वाइप करने के लिए किया जाता था। कैमरे की बात करें तो दोनों फोन्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल (f/1.6) वाइड-एंगल लेंस है, जो 2x इन-सेंसर ज़ूम और मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट उपलब्ध है। इसके साथ 12-मेगापिक्सल (f/2.2) अल्ट्रावाइड-एंगल लेंस है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट है। रियर कैमरा यूनिट Spatial वीडियो और इमेज कैप्चरिंग सपोर्ट भी इसमें है।
फ्रंट में iPhone 16 और iPhone 16 Plus में 12-मेगापिक्सल का TrueDepth सेल्फी कैमरा भी है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन्स में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया है।