AI Electric Scooter: पेट्रोल छोड़िए! ₹99,999 में आया AI इलेक्ट्रिक स्कूटर, 165KM रेंज

AI Electric Scooter: E3 Trion AI Electric Scooter ₹99,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ। जानें 165KM रेंज, AI फीचर्स, बैटरी, कीमत, वारंटी और स्पेसिफिकेशन।

Update:2026-08-08 10:26 IST

AI Electric Scooter: E3 Trion Electric Scooter, E3 Trion Price, Electric Scooter Under 1 Lakh

AI Electric Scooter: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग लगातार बढ़ रही है। अब ग्राहक सिर्फ कम रनिंग कॉस्ट ही नहीं, बल्कि बेहतर रेंज, स्मार्ट कनेक्टिविटी और आधुनिक फीचर्स वाला स्कूटर भी चाहते हैं। इसी बदलते ट्रेंड के बीच बेंगलुरु की कंपनी E3 Electric.AI ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर E3 Trion लॉन्च किया है। कंपनी इसे भारत का पहला AI आधारित इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर बता रही है।

E3 Trion की सबसे बड़ी खासियत इसकी शुरुआती कीमत है। कंपनी ने इसे 99,999 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में पेश किया है। स्कूटर को तीन वेरिएंट C1, C1x और C2 में उतारा गया है। कंपनी का फोकस सिर्फ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पर नहीं, बल्कि AI और स्मार्ट कनेक्टिविटी के जरिए स्कूटर को ज्यादा इंटेलिजेंट बनाने पर है।

99,999 रुपये है शुरुआती कीमत

E3 Trion को कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से मॉडल चुन सकें। इसका बेस मॉडल Trion C1 है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। इसमें 2.3 kWh की रिमूवेबल लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी मिलती है। बैटरी को स्कूटर से निकालकर घर या ऑफिस में चार्ज किया जा सकता है। जिससे उन लोगों को सुविधा मिल सकती है जिनके पास पार्किंग में चार्जिंग की व्यवस्था नहीं है।

इसके बाद Trion C1x आता है, जिसकी कीमत 1.09 लाख रुपये है। इस मॉडल में 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 165 किलोमीटर तक चल सकता है। लाइनअप का सबसे महंगा मॉडल Trion C2 है। जिसकी कीमत 1.19 लाख रुपये है। इसमें भी 3 kWh की बैटरी मिलती है, लेकिन 3.5 kW की ज्यादा पावरफुल मोटर दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है।

AI तकनीक इस स्कूटर की सबसे बड़ी खूबी

E3 Trion को दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से अलग करने में इसकी AI तकनीक सबसे अहम भूमिका निभाती है। कंपनी ने इसमें E3 Command Center सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम दिया है, जो क्लाउड कनेक्टिविटी के जरिए काम करता है। कंपनी के मुताबिक इसमें AI आधारित और कनेक्टेड कई फीचर्स दिए गए हैं। जिनका इस्तेमाल स्कूटर की निगरानी, सफर की प्लानिंग और सुरक्षा के लिए किया जा सकता है।

कंपनी का दावा है कि AI को केवल मोबाइल ऐप से स्कूटर जोड़ने के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया है, बल्कि वाहन की हेल्थ और परफॉर्मेंस को समझने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया गया है। यही वजह है कि कंपनी इसे सामान्य कनेक्टेड इलेक्ट्रिक स्कूटर के बजाय इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर पेश कर रही है।

10 सेकंड में पता चलेगी स्कूटर की हेल्थ

E3 Trion में AI Health Scan नाम का फीचर दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह करीब 10 सेकंड में स्कूटर के अलग-अलग सिस्टम की जांच कर सकता है। संभावित समस्या के बारे में जानकारी दे सकता है। इसका मकसद खराबी सामने आने से पहले ही राइडर को अलर्ट करना है। अगर यह सिस्टम वास्तविक परिस्थितियों में कंपनी के दावे के मुताबिक काम करता है तो इसका फायदा रोजाना स्कूटर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को मिल सकता है। खासकर ऐसे समय में जब इलेक्ट्रिक वाहन में छोटी तकनीकी खराबी का पता समय पर लगना काफी जरूरी होता है।

सफर में रूट और चार्जिंग की भी मिलेगी जानकारी

स्कूटर में Smart Trip Planner भी दिया गया है। यह फीचर सफर के दौरान रूट और बैटरी की स्थिति को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने में मदद करता है। कंपनी के मुताबिक जरूरत पड़ने पर यह चार्जिंग स्टेशन खोजने में भी मदद कर सकता है।

इसके अलावा स्कूटर में predictive alerts की सुविधा दी गई है। इसका मतलब है कि सिस्टम सर्विस या संभावित समस्या की जरूरत के बारे में पहले से सूचना देने की कोशिश करेगा। इस तरह कंपनी ने सॉफ्टवेयर को स्कूटर के रोजमर्रा के इस्तेमाल का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने की कोशिश की है।

डैशकैम से लेकर SOS तक सुरक्षा फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से भी E3 Trion में कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें इन-बिल्ट डैशकैम सपोर्ट, इमरजेंसी SOS असिस्टेंस और जियो-फेंसिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। जियो-फेंसिंग की मदद से वाहन की निर्धारित क्षेत्र में आवाजाही पर नजर रखी जा सकती है। इसके अलावा स्कूटर में लाइव टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी दिया गया है। यानी राइडर को रास्ता देखने के लिए बार-बार स्मार्टफोन निकालने की जरूरत कम हो सकती है। इन फीचर्स के जरिए कंपनी स्कूटर को केवल आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि एक कनेक्टेड मोबिलिटी डिवाइस के रूप में पेश करना चाहती है।

5 इंच की डिजिटल स्क्रीन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

राइडर के लिए E3 Trion में 5 इंच की डिजिटल LCD स्क्रीन दी गई है। इस स्क्रीन पर स्कूटर से जुड़ी जरूरी जानकारी देखी जा सकती है। साथ ही इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। जिससे कनेक्टेड फीचर्स का इस्तेमाल आसान होता है। आज के समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहक रेंज के साथ डिजिटल फीचर्स पर भी ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में कंपनी ने Trion में हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को भी प्रमुखता दी है।

Mars Rover से प्रेरित है डिजाइन

E3 Trion का डिजाइन भी सामान्य इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से थोड़ा अलग रखा गया है। कंपनी के अनुसार इसका डिजाइन Mars Rover से प्रेरित है और इसे TRIAXISFRAME मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। आगे की तरफ इसमें डुअल प्रोजेक्टर LED हेडलैंप दिए गए हैं। जबकि पीछे प्रीमियम डिजाइन वाली टेललाइट्स मिलती हैं।

स्कूटर में 14 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि इनका उद्देश्य खराब और उबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतर राइड क्वालिटी देना है। वास्तविक सड़कों पर इसकी राइड क्वालिटी का अंदाजा लंबे इस्तेमाल के बाद ही बेहतर तरीके से लगाया जा सकेगा।

52 लीटर का स्टोरेज स्पेस

रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए E3 Trion में पर्याप्त स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक अंडर-सीट स्टोरेज, ग्लव बॉक्स और फ्लोरबोर्ड स्पेस को मिलाकर इसमें कुल 52 लीटर का स्टोरेज मिलता है।कंपनी का दावा है कि, यह फीचर परिवार के इस्तेमाल और रोजाना बाजार या ऑफिस आने-जाने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। सामान रखने की बेहतर जगह शहरों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा मानी जाती है।

8 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय ग्राहकों के मन में सबसे बड़ा सवाल अक्सर बैटरी की लाइफ और उसकी लागत को लेकर होता है। E3 Electric.AI ने इस चिंता को दूर करने के लिए स्कूटर और बैटरी पर 8 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी देने की बात कही है। लंबी वारंटी E3 Trion के लिए एक बड़ा आकर्षण हो सकती है। ग्राहक को खरीदारी से पहले वारंटी की सभी शर्तों, बैटरी कवरेज और सर्विस से जुड़ी नियम-शर्तों को जरूर समझ लेना चाहिए।

छह रंगों में खरीद सकेंगे E3 Trion

कंपनी ने E3 Trion को छह रंगों में बाजार में उतारा है। इनमें Solar Red, Misty Green, Graphite Grey, Nova Blue, Teal Blue और Luna White शामिल हैं। यानी ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग कलर विकल्प चुन सकेंगे।

कंपनी का लक्ष्य इस स्कूटर को केवल टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले युवाओं तक सीमित रखना नहीं है। AI फीचर्स के साथ बड़ी स्टोरेज क्षमता और अलग-अलग बैटरी विकल्पों के जरिए इसे रोजमर्रा के पारिवारिक इस्तेमाल के लिए भी आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है।

बेंगलुरु से हुई शुरुआत

E3 Electric.AI ने Trion को फिलहाल बेंगलुरु से लॉन्च किया है। कंपनी ने इससे पहले करीब 100 करोड़ रुपये की Series A फंडिंग जुटाई थी। इस रकम का इस्तेमाल प्रोडक्ट डेवलपमेंट, रिसर्च और डेवलपमेंट तथा बाजार विस्तार के लिए किया जाना है। नए EV ब्रांड के लिए चुनौती केवल स्कूटर लॉन्च करने तक सीमित नहीं होगी। बिक्री के बाद सर्विस नेटवर्क, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता, सॉफ्टवेयर अपडेट, बैटरी की वास्तविक परफॉर्मेंस और ग्राहकों का भरोसा बनाए रखना भी उतना ही जरूरी होगा।

क्या E3 Trion को खरीदना फायदे का सौदा होगा?

99,999 रुपये की शुरुआती कीमत, 165 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज, AI आधारित फीचर्स, स्मार्ट कनेक्टिविटी और 8 साल तक की वारंटी E3 Trion को इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में एक शानदार विकल्प बनाती है। खासकर उन ग्राहकों के लिए जो कम कीमत में पारंपरिक इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी भी चाहते हैं।

Tags:    

Similar News