Splendor Plus vs TVS Star City Plus: GST कटौती के बाद कौन-सी बाइक रहेगी परफेक्ट?
Hero Splendor Plus vs TVS Star City Plus: दर घटने के बाद Hero Splendor Plus और TVS Star City Plus की कीमतें और भी किफायती हो गई हैं।
Hero Splendor Plus vs TVS Star City Plus (Image Credit-Social Media)
Hero Splendor Plus vs TVS Star City Plus: इस बार दिवाली के मौके पर अगर आप बजट फ्रेंडली एक नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहें , तो आपके लिए खरीदारी का ये बेहद सटीक समय है। भारत सरकार ने टू-व्हीलर्स पर GST दर को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है और यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू हो चुका है। इसका मतलब साफ है कि अब बाइक की एक्स-शोरूम कीमतें पहले से काफ़ी कम होंगी और आपकी जेब पर सीधा फायदा पड़ेगा। आइए देखते हैं कि GST कटौती के बाद Hero Splendor Plus और TVS Star City Plus में से कौन-सी बाइक आपके लिए बेहतर रहेगी।
Hero Splendor Plus: हीरो स्प्लेंडर प्लस - बेहतर फीचर्स और भरोसेमंद लंबी दूरी का सफर
Hero Splendor Plus का नाम ही माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिहाज से एक मिसाल बन चुका है। इसमें एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन लगा है, जो 8,000 आरपीएम पर 5.9 kW की पावर और 6,000 आरपीएम पर 8.05 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी है, जो पेट्रोल की खपत को नियंत्रित रखता है।
माइलेज की बात करें तो स्प्लेंडर प्लस एक लीटर पेट्रोल में 70-73 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। 9.8 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ, यह बाइक एक बार फुल टंकी भरने पर लगभग 700 किलोमीटर तक आसानी से चल सकती है। यही वजह है कि यह बाइक लंबी दूरी की सवारी और रोजमर्रा के इस्तेमाल दोनों के लिए बेहद लोकप्रिय है।
TVS Star City Plus: टीवीएस स्टार सिटी प्लस- स्मार्ट लुक और बजट-फ्रेंडली
टीवीएस स्टार सिटी प्लस भी माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए काफी पसंद की जाती है। इसमें 109 CC का बीएस-6 इंजन है। जो 7,350 आरपीएम पर 8.08 bhp की पावर और 4,500 आरपीएम पर 8.7 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स जुड़ा है।
इस बाइक का माइलेज लगभग 70 किलोमीटर प्रति लीटर है और 17 इंच के ट्यूबलेस टायर्स इसे शहर की सड़कों पर सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं। छोटे शहरों और रोजमर्रा की सवारी के लिए यह एक आदर्श विकल्प है।
इन दोनों बाइक्स के बीच तुलना
माइलेज की बात करें तो ये दोनों ही बाइक्स लगभग बराबर हैं। Splendor Plus का फ्यूल टैंक बड़ा होने के कारण लंबी दूरी पर यह थोड़ा आगे है। पर अगर केवल कीमत पर नजर डालें तो Star City Plus जीएसटी कटौती के बाद अब और अधिक सस्ती पड़ती है।
हालांकि सवारी और परफॉर्मेंस के मामले में भी दोनों ही बाइक बेहतर परफॉर्मेंस का दावा करती हैं। Splendor Plus स्मूद और भरोसेमंद राइड देती है, जबकि Star City Plus हल्की और फुर्तीली सवारी के लिए बेहतर है। फीचर्स के लिहाज से Splendor Plus में फ्यूल इंजेक्शन है, जबकि Star City Plus में ट्यूबलेस टायर्स और 4-स्पीड गियरबॉक्स इसे शहर में चलाने के लिए आसान बनाते हैं।
GST कटौती के बाद क्या हुआ इनकी कीमतों में बदलाव
Hero Splendor Plus की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 80,166 रुपये है। GST कटौती के बाद यह लगभग 73,903 रुपये के आसपास आ जाएगी। दूसरी ओर, TVS Star City Plus की कीमत 78,586 रुपये से घटकर अब लगभग 70,786 रुपये रह जाएगी। कीमत के मामले में TVS Star City Plus अब Splendor Plus से करीब 3,000 रुपये सस्ती है।
कौन-सी बाइक का चुनाव आपके लिए रहेगा बेहतर?
अगर आप लंबी दूरी और माइलेज को प्राथमिकता देते हैं, तो Hero Splendor Plus आपके लिए बेहतर रहेगी। दूसरी ओर, रोजमर्रा की सिटी राइड और बजट को देखते हुए TVS Star City Plus एक स्मार्ट और किफायती विकल्प है।
कुल मिलाकर, GST कटौती का असर अब वाहन खरीद बजट पर तुरंत दिखाई देगा। आप अपनी जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए सही फैसला आसानी से ले सकते हैं।