बीजेपी सरकार पर जमकर भड़के अखिलेश बोले-पीडीए की नौकरी-आरक्षण और हक छीन रही है सरकार

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में दलितों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है।

Update:2025-10-23 18:23 IST

Lucknow News: Photo-News Track, SP Chief, Akhilesh Yadav

Uttar Pradesh News: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में दलितों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इस सरकार में सामंती ताकतों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अपराधियों और सामंतवादियों को बीजेपी सरकार का संरक्षण मिला हुआ है और हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है। एक तरफ सत्ता समर्थक पीडीए को तरह-तरह से अपमानित कर रहे हैं। वहीं भाजपा सरकार पीडीए की नौकरी, आरक्षण और हक छीन रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि रायबरेली में दलित समाज के नौजवान की पीट-पीट कर हत्या हुई। लखनऊ मे काकोरी में दलित समाज के बुजुर्ग के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया ये चंद घटनाएं है। उत्तर प्रदेश में हर दिन ऐसी न जाने कितनी घटनाएं हो रही है। पुलिस-प्रशासन ऐसी घटनाओं पर मूकदर्शक बना रहता है।

बीजेपी सत्ता का कर रही है दुरुपयोग: अखिलेश

सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में उत्तर प्रदेश में दलितों और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं देश में सबसे ज्यादा हो रही है। उन्हें अपमानित किया जाता है। सत्ता के दबाव में पुलिस असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं करती है, और इस सरकार का अहंकार चरम पर है। बीजेपी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

पीडीए समाज पीड़ा के एक सूत्र में बंधा है: सपा अध्यक्ष

पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए समाज भाजपा और उसकी सरकार के अन्याय, अत्याचार को देख रहा है। पीडीए समाज पीड़ा के एक सूत्र में बंधा है। जनता एकजुट होकर 2027 में भारतीय जनता पार्टी सरकार को हटाने के लिए तैयार है। बीजेपी सरकार जायेगी तभी दलितों, पिछड़ों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों को न्याय मिलेगा। तभी भेदभाव खत्म होगा और नौकरी, आरक्षण मिलेगा और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

Tags:    

Similar News