Aligarh News : खैर समाधान दिवस में अफसरों ने सुनीं शिकायतें, 7 दिन में निस्तारण के निर्देश
Aligarh News: खैर तहसील में समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनीं, लंबित मामलों के 7 दिन में निस्तारण के निर्देश दिए।
Aligarh News
Aligarh News:-जनपद की खैर तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना।समाधान दिवस में एसडीएम खैर शिशिर कुमार सिंह, तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार काजल तोमर और क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार तोमर की मौजूदगी रही।
खैर तहसील अधिकारियों ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं लंबित शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए।अलीगढ खैर एसडीएम शिशिर कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अलीगढ खैर क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार तोमर ने पुलिस से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए।अलीगढ अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जो शिकायतें मौके पर निस्तारित नहीं हो सकीं, उनका समाधान हर हाल में 7 दिन के अंदर कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, बिजली सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे। अधिकारियों की सक्रियता से फरियादियों को जल्द समाधान की उम्मीद जगी।