Aligarh News : अलीगढ़ में कानून व्यवस्था सख्त, थाना प्रभारियों की पैदल गश्त से अतिक्रमण पर कार्रवा

Aligarh News : अलीगढ़ में एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारियों की पैदल गश्त, अतिक्रमण हटाकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।

Update:2026-06-03 22:03 IST

Aligarh News


Aligarh News: अपराध पर लगाम और शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अलीगढ़ पुलिस एक्शन मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त कर रहे हैं।गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख चौराहों, तिराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी। इसका मकसद आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बनाना है।

थाना प्रभारियों ने गश्त के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का अभियान चलाया। सड़कों पर यातायात बाधित करने वाले अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटवाया गया। दुकानदारों और ठेले वालों को हिदायत दी गई कि वे सड़क की सीमा में सामान न लगाएं, ताकि जाम की स्थिति न बने।इसके अलावा पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की सघन चेकिंग भी की। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने, गाड़ियों में हूटर, सायरन व प्रेशर हार्न का अवैध इस्तेमाल करने और कारों के शीशों पर काली फिल्म लगाने वालों के चालान काटे गए। पुलिस ने साफ किया कि कानून का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

SSP अलीगढ़ का कहना है। कि पैदल गश्त का मकसद केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करना भी है। इससे लोग अपनी समस्याएं सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। थाना क्षेत्रों में रोजाना अलग-अलग समय पर यह गश्त जारी रहेगी।पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है। बाजारों में दुकानदारों और खरीदारी करने आए लोगों ने पुलिस की मौजूदगी को सराहा। अलीगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है। कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।

Tags:    

Similar News