Aligarh News : अलीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था पर सख्त नजर, एसएसपी ने पुलिस बल संग किया पैदल गश्त

Aligarh News : अलीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।

Update:2026-05-11 21:32 IST

Aligarh SSP Neeraj Kumar Jadaun 

Aligarh News:-जनपद में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सोमवार को नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ व्यापक पैदल गश्त किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।दिनांक 11 मई 2026 को एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने थाना रोरावर, देहलीगेट, कोतवाली नगर, बन्नादेवी तथा सिविल लाइन क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील इलाकों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

पैदल गश्त के दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया तथा लोगों को पुलिस की सक्रियता का भरोसा दिलाया।एसएसपी ने बाजारों में मौजूद व्यापारियों और नागरिकों से बातचीत करते हुए उन्हें सतर्क एवं सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा। कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। कि अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजारों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहें। साथ ही पैदल गश्त बढ़ाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निरंतर निगरानी बनाए रखें।इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीण कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस सम्यक चौधरी, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सर्वम सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की इस सक्रियता से बाजारों और प्रमुख क्षेत्रों में लोगों ने सुरक्षा का भरोसा महसूस किया।

Tags:    

Similar News