Aligarh News: अलीगढ़: नन्दपुर पला क्रिकेट टूर्नामेंट में जाविद की टीम बनी चैंपियन
Aligarh News: नन्दपुर पला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जाविद की टीम ने खिताब जीता। विजेताओं को 7100 रुपये व ट्रॉफी, प्रधान ने दिए 2000 रुपये।
अलीगढ़: नन्दपुर पला क्रिकेट टूर्नामेंट में जाविद की टीम बनी चैंपियन (Photo- Newstrack)
Aligarh News: लोधा थाना क्षेत्र के गांव नन्दपुर पला में क्रिकेट का महाकुंभ देखने को मिला। यहां आयोजित टूर्नामेंट में जनपद की 20 टीमों ने दमखम दिखाया। पूरे गांव में मैच देखने वालों की भीड़ उमड़ी और हर चौके-छक्के पर तालियां गूंजती रहीं।
फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। कैप्टन जाविद की अगुवाई वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को कमेटी की ओर से 7,100 रुपये का नकद पुरस्कार और भव्य ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ट्रॉफी हाथ में आते ही खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना न रहा।
खिलाड़ियों का हौसला हुआ बुलंद
इस मौके पर ग्राम प्रधान रायट माजिद अली ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपनी ओर से विजेता टीम के खिलाड़ियों को 2,000 रुपये भेंट किए। प्रधान ने कहा कि खेल से अनुशासन और भाईचारा बढ़ता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कमेटी के आयोजन की सराहना की।
विजेता टीम में कैप्टन जाविद के साथ आहिल खां, विल्ला खां, साविर खान, अजय ठाकुर, अमित कुमार राठौर, रेडर खां, शारुख खां, कदीर खां और साविर खान शामिल थे। सभी खिलाड़ियों ने मैदान पर जबरदस्त खेल दिखाया और फाइनल में अपनी पकड़ मजबूत रखी।
टूर्नामेंट कमेटी ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट का मकसद गांव के युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल की तरफ जोड़ना था। समापन पर सभी प्रतिभागी टीमों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि अगली बार और बड़े स्तर पर टूर्नामेंट कराया जाएगा।
गांव में इस आयोजन को लेकर दिनभर चर्चा रही। लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन से गांव की प्रतिभा को मंच मिलता है। और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।