Ayodhya News: अयोध्या कांग्रेस कार्यालय में बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित, नेताओं ने किया उनके योगदान को याद"

Ayodhya News: बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या स्थित कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एक श्रद्धांजलि गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Report :  NathBux Singh
Update:2025-07-06 18:44 IST

Ayodhya News

Ayodhya News:  भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी एवं सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या स्थित कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एक श्रद्धांजलि गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण 'रानू' ने की, जबकि संचालन सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा द्वारा किया गया।महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण 'रानू' ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा,

“बाबू जगजीवन राम भारतीय राजनीति के उन विरले नेताओं में से थे, जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई से लेकर लोकतंत्र को सशक्त करने तक हर मोर्चे पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और दलित उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वे सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे संरक्षक थे।”

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा,

“बाबू जगजीवन राम न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि वे स्वतंत्र भारत में दलित समाज की मज़बूत आवाज़ भी बने। उन्होंने सदैव वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी।”

पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने अपने संबोधन में कहा,

“बाबूजी का जीवन समर्पण, संघर्ष और सेवा की मिसाल है। उन्होंने सामाजिक विषमता के खिलाफ जो आंदोलन खड़ा किया, उसने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है और आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन प्रदान करती है।”

गोष्ठी में प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य लोगों में शामिल थे:

महानगर उपाध्यक्ष हरजीत सिंह सलूजा, अशोक कनौजिया, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, उमेश उपाध्याय, पंकज सिंह, धीरेंद्र सिंह बबलू, सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, जयप्रकाश गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, अनूप सिंह वीरू, अशोक कुमार शर्मा कल्लू, अंकित जाटव, अशोक कुमार राय, देव वर्मा, धीरेंद्र नाथ वर्मा, डॉ. विनोद गुप्ता, आशुतोष शांडिल आदि।

Tags:    

Similar News