Ayodhya में Amitabh Bachchan का 'महा-निवेश'! करोड़ों में खरीदी आलीशान प्रॉपर्टी, निवेश देख सब हैरान!
Amitabh Bachchan Ayodhya Land: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में करीब 35 करोड़ रुपये की 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है।
Amitabh Bachchan Ayodhya Land: अयोध्या की पावन धरती इन दिनों सिर्फ आस्था ही नहीं, बल्कि बड़े निवेश की नई कहानियां भी लिख रही है। राम मंदिर बनने के बाद जिस तेजी से इस शहर का नाम देश-दुनिया में गूंजा है, उसी रफ्तार से यहां निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में एक और बड़ा दांव खेल दिया है। खबर है कि उन्होंने यहां करीब 35 करोड़ रुपये की जमीन खरीदकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
35 करोड़ में खरीदी 2.67 एकड़ जमीन
शुक्रवार को हुई रजिस्ट्री के साथ यह सौदा आधिकारिक रूप से पूरा हो गया। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने करीब 2.67 एकड़ भूमि खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह जमीन ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ यानी The House of Abhinandan Lodha से खरीदी गई है।
यह भूमि सरयू नदी के तट के पास विकसित हो रही ‘द सरयू’ नाम की लक्जरी भूमि परियोजना के करीब स्थित है। पूरे लेनदेन की प्रक्रिया एबी कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश यादव के जरिए पूरी की गई और शुक्रवार को रजिस्ट्री के कागजात पर उनके हस्ताक्षर भी हुए।
अयोध्या में लगातार बढ़ रहा बिग बी का निवेश
दिलचस्प बात यह है कि अयोध्या में अमिताभ बच्चन का यह पहला नहीं बल्कि तीसरा निवेश है। इससे पहले मई 2025 में उन्होंने इसी क्षेत्र के पास करीब 40 करोड़ रुपये में 25,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा था।
वहीं 2024 में भी उन्होंने ‘द सरयू’ परियोजना में लगभग 14.5 करोड़ रुपये में 10,000 वर्ग फुट जमीन खरीदी थी। अयोध्या के अलावा बिग बी ने महाराष्ट्र के अलीबाग में ‘सोल दे अलीबाग’ परियोजना में भी करीब 10 करोड़ रुपये की जमीन लेकर निवेश किया है।
राम मंदिर के बाद बदली अयोध्या की तस्वीर
दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और उद्घाटन के बाद अयोध्या की तस्वीर तेजी से बदल रही है। यहां पर्यटन लगातार बढ़ रहा है और शहर में नई सड़कें, एयरपोर्ट, होटल और अन्य सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। इसी कारण बड़े निवेशक और कई मशहूर हस्तियां अब अयोध्या में जमीन खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही हैं। रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में अयोध्या सिर्फ धार्मिक पर्यटन का केंद्र ही नहीं रहेगा, बल्कि यह देश के प्रमुख रियल एस्टेट निवेश केंद्रों में भी शामिल हो सकता है।