Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावा चोरी मामले में SIT आज CM योगी को सौंप सकती है प्रारंभिक रिपोर्ट, होगा बड़ा एक्शन

Ayodhya Ram Mandir SIT Report: जांच के छठे दिन टीम ने कई अहम लोगों से पूछताछ पूरी कर ली है।

Update:2026-06-20 11:28 IST

Ram Mandir Donation Case

Ayodhya Ram Mandir SIT Report: इस वक़्त श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या राम मंदिर में दान (चढ़ावा) से जुड़ी कथित चोरी के मामले में चल रही SIT जांच अब कपङे आखिरी चरण की तरफ बढ़ती साफ़ नज़र आने लगी है। जानकारी के अनुसार, जांच टीम आज शनिवार अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है। जांच के छठे दिन टीम ने कई अहम लोगों से पूछताछ पूरी कर ली है।

अयोध्या से लौटेगी SIT की टीम

जानकारी के मुताबिक, SIT की टीम जल्द ही अयोध्या से वापस लौटने की तैयारी में है। नियमों के मुताबिक, 7 दिनों के अंदर प्रारंभिक रिपोर्ट पेश करना ज़रूरी होता है, और इसी समय सीमा के अंदर रहकर टीम अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर रही है। अब तक टीम ने ट्रस्ट के कई पदाधिकारियों, दान काउंटिंग से जुड़े कर्मचारियों और बैंक कर्मियों से विस्तृत पूछताछ की है।

मामले में सबसे ज्यादा चर्चा टिन्नू यादव की

आपको बता दे, इस इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा चंपत राय के सब से करीबी माने जाने वाले टिन्नू यादव को लेकर है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि टिन्नू यादव समेत कुछ अन्य लोगों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी कुछ दिनों में इन लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा सकता है। इसके अलावा दान गिनती से जुड़े कुछ कर्मचारियों और बैंक स्टाफ पर भी कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी है।

SIT जांच में कई महत्वपूर्ण बातें आयी सामने

SIT जांच में यह भी सामने आया है कि कई स्तरों पर गंभीर रूप से लापरवाही की बात सामने आ रही है। ऐसे में जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध या लापरवाहीपूर्ण पाई जाएगी, उन्हें ट्रस्ट से बाहर किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर इस पर गंभीर विचार चल रहा है।

जांच के दौरान SIT ने दान संग्रह, उसकी गिनती और बैंक में जमा प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की है। टीम ने ट्रस्ट के विभिन्न पदाधिकारियों से लगातार पूछताछ की है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर चढ़ावे की राशि में कथित रूप से गड़बड़ी कैसे हुई।

हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से किसी के खिलाफ गिरफ्तारी या कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जांच के संकेत बताते हैं कि आगामी दिनों में बड़ा प्रशासनिक और कानूनी एक्शन देखने को मिल सकता है।

फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और मुख्यमंत्री कार्यालय को दी जाने वाली SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यह रिपोर्ट आगे की कार्रवाई की दिशा तय करेगी।

Tags:    

Similar News