Azamgarh News: नव विवाहिता पीड़िता ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज

Azamgarh News: पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, थाना में एफआईआर दर्ज की ।

Update:2025-08-26 21:28 IST

नव विवाहिता पीड़िता ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप   (photo: social media )

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र की निवासी एक नवविवाहिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना सिधारी में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू हो गई है। तहरीर के अनुसार अंजली यादव पुत्री संतबहादुर यादव, निवासी शम्मोपुर, थाना सिधारी की शादी 30 अप्रैल 2025 को आकाश यादव पुत्र दीनानाथ यादव, निवासी मालव (पिटोखर), थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ से हुई थी। पीड़िता के अनुसार उसके पिता ने दहेज में 15 लाख रुपये नकद, 10 लाख के गहने, शादी का सारा सामान और एक मोटरसाइकिल दी थी लेकिन विदाई के बाद ससुराल पहुंचते ही परिवार ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी।

मिलकर उसे प्रताड़ित किया

पीड़िता ने बताया कि उसके पति ससुर, सास ननद और मनीष यादव पुत्र हरिनाथ यादव, निवासी सलहाबाद, मऊ ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया। आरोप है कि वे उसकी छोटी कद-काठी और दाहिने हाथ में पोलियो होने का हवाला देकर दहेज में क्रेटा कार मांगते थे। न देने पर उसे लात-घूसों से पीटा जाता था, गालियां दी जाती थीं और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मनीष यादव ने उसके पति की जानकारी में दुष्कर्म का प्रयास किया,

मामला और गंभीर तब हुआ जब 1 जून को आकाश यादव ने बहला-फुसलाकर उसके सारे गहने ले लिए और बाद में परिवार ने उसे घर से निकालने की धमकी दी। 9 अगस्त को जब पीड़िता का भाई उसे ससुराल ले गया, तो परिवार ने फिर से अस्वीकार कर दिया।

आरोप है कि ननद रिंकी ने पीड़िता और उसके पति का अश्लील वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने के लिए मनीष के मोबाइल पर भेज दिया। 11 अगस्त को ससुर दीनानाथ ने दरवाजा तोड़कर हमला किया, लेकिन पीड़िता ने किसी तरह अपनी इज्जत बचाई।

पीड़िता ने 1090 हेल्पलाइन पर कॉल कर पुलिस बुलाई

18 अगस्त 2025 को पीड़िता ने 1090 हेल्पलाइन पर कॉल कर पुलिस बुलाई, लेकिन पुलिस सिर्फ चेतावनी देकर चली गई। उसी दिन परिवार ने उसे बुरी तरह पीटा, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बेहोश कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। 20 अगस्त को उसके भाई ने उसे ससुराल से लाकर घर पहुंचाया।

पीड़िता ने परिवार को पूरी घटना बताई गई। उसी दिन सदर अस्पताल आजमगढ़ में मेडिकल जांच कराई गई, जहां चोटों की पुष्टि हुई और एक्स-रे की सलाह दी गई।

21 अगस्त को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दहेज उत्पीड़न, मारपीट, ब्लैकमेल और दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Tags:    

Similar News