Azamgarh news :एक दर्जन से अधिक मुकदमे में वांछित आरोपी गोली लगने से घायल,दूसरा फरार

Azmagrah News: गंभीरपुर थाना क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार और दूसरा फरार

Update:2026-08-11 10:35 IST

Azamgarh Police Encounter

Azamgarh News: 11अगस्त आजमगढ़ जनपद के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगभग एक दर्जन मुकदमे में वांछित आरोपी विशाल यादव गोली लगने से घायल हो गया। गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

वहीं, मुठभेड़ के दौरान एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 को गोकशी की सूचना मिलने पर गम्भीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस टीम का बदमाशों से सामना हो गया और मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस की कार्रवाई में किशनपुर काशीनाथ निवासी करीब 25 वर्षीय विशाल यादव पुत्र अनिल यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, चापड़ और एक बछड़ा बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विशाल यादव के खिलाफ विभिन्न जनपदों में गैंगस्टर एक्ट, गोकशी और सामूहिक दुष्कर्म सहित करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान एक अन्य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News