Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 448 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 448 खोए हुए एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे। 2026 में अब तक 1407 मोबाइल रिकवर किए जा चुके हैं। जानिए पूरी जानकारी।

Update:2026-06-07 17:57 IST

आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 448 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए (Photo- Newstrack)

Azamgarh News: जून आजमगढ़ जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में खोए और गुम हुए मोबाइल को बरामद करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल की है। संचालित अभियान के अंतर्गत मई 2026 के दौरान कुल 448 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 94 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जाती है, जिसके आधार पर मोबाइल फोन की खोज और बरामदगी की कार्रवाई की जाती है।

इसी क्रम में बरामद किए गए मोबाइल फोन रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए।


पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 1407 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं फरवरी 2024 से शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 28 महीनों में कुल 4650 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपे गए हैं।

इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 11 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। आजमगढ़ पुलिस की इस पहल से जहां लोगों को राहत मिल रही है, वहीं सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में भी लगातार सफलता मिल रही है। इस कार्रवाई को लेकर एसपी ग्रामीण चिराग जैन सम्मानित भी किये जा चुके हैं।

Tags:    

Similar News