Azamgarh News: बोले पूर्व वरिष्ठ IAS कुंवर फतेह बहादुर, वोट से सत्ता हासिल कर सकता है PDA समाज

Azamgarh News: आजमगढ़ में पूर्व वरिष्ठ IAS अधिकारी कुंवर फतेह बहादुर ने कहा कि संविधान में मिले मतदान के : अधिकार के जरिए PDA समाज लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता पर काबिज हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर।

Update:2026-07-27 14:17 IST

Azamgarh News: 27 जुलाई आजमगढ़ जनपद के विधानसभा सगड़ी के ब्लॉक अजमतगढ़ के अंतर्गत खालिसपुर(लक्षिया )गांव में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बहुजन भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व वरिष्ठ आईएएस कुँवर फतेह बहादुर ने कहा कि संविधान सभा में जब बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर अपना अंतिम भाषण दे रहे थे तो उन्होंने कहा कि यह संविधान बहुत अच्छा है यदि इसे लागू करने वालों की नीयत एवं मन्शा अच्छी हो तो यह विश्व का सबसे अच्छा संविधान होगा। यदि संविधान लागू करने वालों की नीयत एवं मन्शा अच्छी नहीं रही तो यह सबसे खराब संविधान साबित होगा।

उन्होंने कहा कि इस संविधान को वही लागू कर पायेगा जो सत्ता में काबिज होगा। अगर संविधान को सही नीयत से लागू करना है तो पीडीए समाज को सत्ता हासिल करनी होगी।संविधान में दिए गए वोट के अधिकार के जरिये हम सत्ता में काबिज हो सकते हैं। कांशीराम जी ने इसे सत्ता की मास्टर चाभी कहा। उन्होंने बताया था कि जिसका वोट अधिक होगा वाही अपने वोट की ताकत से सत्ता हासिल कर पायेगा। इसके लिए जो वर्ग यानि दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक इस संविधान से लाभान्वित हो रहा है उसे इकठ्ठा होना पड़ेगा।

इन वर्गों को एकजुट करने के लिए ही कांशीराम जी नें बहुजन समाज बनाया जिसकी आबादी लगभग 85 फ़ीसदी है। इन्हीं 85 फ़ीसदी समाज के लिए कांशीराम जी ने कहा कि जिसकी जितनी सख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी। उन्होंने यह नारा भी दिया कि वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा, नहीं चलेगा।उन्होंने कहा 1993 में यूपी में विधानसभा का चुनाव हुआ तब उस समय कांशीराम जी ने मुलायम सिंह जी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और राज्य में सपा-बसपा गठबंधन की सरकार बनाई। यह सरकार 1995 में संविधान विरोधी ताकतों के षड़यंत्र का शिकार हो गयी और सपा-बसपा अलग-अलग हो गयी।

समाजसेवी अनिरुद्ध सिंह ने कहा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी द्वारा दिए गए संविधान ने यह सुनिश्चित किया कि भारत का लोकतंत्र केवल कुछ लोगों का नहीं बल्कि हर नागरिक का लोकतंत्र होगा। एक ऐसा लोकतंत्र जो न्याय समानता और सम्मान पर आधारित होगा। भारत का संविधान एक तरह से करोड़ों वंचितों, शोषितों ,और उपेक्षित लोगों के सपनों का घोषणा पत्र है। यह उन लोगों की आवाज है जिन्हे सदियों तक सामाजिक और आर्थिक अधिकारों से दूर रखा गया विशेष रूप से (PDA) समाज जिसमें पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय आते हैं। उनके लिए संविधान सुरक्षा और सम्मान का सबसे बड़ा आधार बना।

हमें सोचना होगा, आत्म चिंतन करना होगा कि क्या हमारा लक्ष्य केवल मुफ्त अनाज लेना है या फिर अपने संवैधानिक अधिकारों के दम पर सत्ता और संसाधनों में बराबरी की भागीदारी हासिल करना है। संविधान की जरूरत PDA समाज को ही है। क्योंकि जब संविधान रहेगा तभी PDA समाज के अधिकार रहेंगे इसलिए साथियों इन मुट्ठी भर संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर निकालने का समय आ गया है और उसका तरीका हम सबके सामने पहले से मौजूद है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप सचिव LDA देवचंद राम पूर्व ऑडिटर राजबली राम,पूर्व बैंक मैनेजर जीएस प्रियदर्शी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामा राजभर, पूर्व प्रमुख राम नवल, मोहम्मद दमैन,राजकुमार सचिव, जयराम यादव,सिधारी राम, तिलकधारी, डॉक्टर धर्मेंद्र, शशि कुमार, संतलाल, डॉक्टर लालधर भारती, रामसूरत राजभर,प्रबंधक जूनियर हाई स्कूल के रविंद्र कुमार,सहायक अध्यापक अनिल कुमार, अशोक कुमार, बिरजू राम, सेवानिवृत्त कानूनगो बेचू राम, सहायक अध्यापक मनोज कुमार,आदि लोग उपस्थित थे। संचालन लालसाराम ने किया। आयोजक पूर्व बड़े बाबू मुनीलाल ने आए हुए आगंतुको के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags:    

Similar News