गैस सिलेंडर की लाइन में भिड़ीं महिलाएं, बाल पकड़कर सड़क पर हुआ दंगल, देखते रह गए लोग... वीडियो वायरल
Basti women fight viral video: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से महिलाओं के बीच हुए हाईवोल्टेज ड्रामे का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Basti women fight viral video
Basti women fight viral video: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से महिलाओं के बीच हुए हाईवोल्टेज ड्रामे का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी में सामने आया है कि गैस सिलेंडर लेने के दौरान लाइन में खड़ी महिलाओं के बीच पहले कुछ कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते ज़बरदस्त मारपीट में बदल गई। अब इस घटना का वीडियो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आखिर क्या है ये पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक मामला बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। यहां गैस सिलेंडर वितरण के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं लाइन में लगी थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। पहले बहस हुई और फिर महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने महिलाओं को शांत कराने का पूरा प्रयास किया, लेकिन विवाद लगातार बढ़ता गया। इसी बीच वहां तैनात महिला होमगार्ड ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। हालांकि धक्का-मुक्की के दौरान महिला होमगार्ड भी जमीन पर गिर गईं।
लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बनाया वीडियो
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं एक-दूसरे से भिड़ती नजर आ रही हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग उन्हें छुड़ाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं।
ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर वितरण के दौरान अक्सर भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है, जिसके कारण विवाद की नौबत आ जाती है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। वायरल वीडियो को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।