Bulandshahr News: युवक का बालिका वधू से हुआ विवाह, दूल्हे सहित 5 पर FIR
Bulandshahr News: बुलंदशहर के खुर्जा में नाबालिग लड़की से युवक की शादी का मामला सामने आया, दूल्हे समेत 5 के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम में FIR दर्ज।
Bulandshahr Child Marriage
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा तहसील क्षेत्र के एक युवक का दिल्ली की बालिका वधू से विवाह होने का मामला प्रकाश में आया है। दूल्हे के मामा ने अपने ही जीजा और दूल्हे भांजे, बिचौलिया बालिका वधू के फूफा और दुल्हन के माता पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दूल्हे के मामा ने बालिका वधू से विवाह के बाद दर्ज कराई FIR
दरअसल बोबी पुत्र कंचन सिह निवासी गाँव किला मेवई थाना खुर्जा ने दर्ज कराई FIR में कहा है किउसके जीजा मनोज निवासी किला मेवई ने अपने पुत्र जीतू की शादी दिल्ली निवासी एक नाबालिग लड़की से ग्राम किला मेवई मे 09.09.26 को शादी कर दी। इस शादी मे लडकी के माता पिता और फूफा का पुरा सहयोग रहा है। दावा किया गया कि बालिका वधू की जन्म तीथी 18/2/09 है। जो कि नाबालिग है। बोबी ने अपने दूल्हे भांजे जीतू, अपने जीजा मनोज निवासीगण किला मेवई खुर्जा , बालिका वधू के माता पिता और फूफा के खिलाफ बाल विवाह प्रतिबंध अधिनियम की धारा 9,10,11 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
CWC को नहीं लगी भनक और हो गया बालिका वधू का विवाह
खुर्जा में हुए इस बालिका वधू विवाह से महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बाल कल्याण समिति बुलंदशहर की सक्रियता और उसके खुफिया तंत्र पर उस समय सवालिया निशान उस लग गए जब खुर्जा के किला मेवई में गत दिवस दिल्ली की एक नाबालिग लड़की की शादी किला मेवई के युवक से कर दी गई और बाल कल्याण समिति को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि मामले में FIR दर्ज होने के बाद CWC की टीम जरूर विधिक कार्रवाई में जुट गई।