Bulandshahr News : बुलंदशहर: हाइवे पर होटल के बाहर बुलाकर दो दोस्तो को मारी गोली, रैफर, आरोपी फरार

Bulandshahr News : सिकंद्राबाद हाईवे होटल के बाहर दो दोस्तों को बुलाकर गोली मारी गई, हमलावर फरार, पुलिस ने जांच शुरू की

Update:2026-05-06 21:04 IST

Bulandshahr Shooting News 

Bulandshahr News : बुलंदशहर जनपद के सिकंद्राबाद कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर स्थित कैप्टन होटल के बाहर सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। एसपी सिटी ने बताया कि खाना खा रहे प्रशांत यादव और रोबिन को होटल के बाहर बुलाकर हमलावरों ने गोली गोली और फरार हो गए, गम्भीर हालत में दोनों को हायर मैडिकल सेंटर रैफर किया गया है, SSP, SP सिटी, CO सिकंद्राबाद ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रशांत यादव पुत्र प्रमोद यादव अपने दोस्त रॉबिन के साथ सिकंदराबाद में हाईवे पर स्थित कैप्टन होटल में शाम को खाना खा रहे थे।

बताया कि खाना खा रहे प्रशांत यादव को फोन कर उसके दोस्त यश भाटी ने होटल के बाहर बुलाया, जैसे ही होटल के बाहर लगे CCTV कैमरों की रेंज से दोनों बाहर पहुंचे, ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से प्रश्न यादव और रोबिन लहूलुहान हो गए। वारदात को जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे SHO शैलेंद्र प्रताप सिंह,CO भास्कर मिश्रा, SP सिटी अभिषेक कुमार अजेय,SSP दिनेश कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

घटना स्थल से कई खोखा कारतूस बरामद होने की खबर है।एसपी सिटी अभिषेक कुमार अजेय ने बताया कि यश भाटी और उसके साथियों पर हमले का आरोप है। घायल और हमलावर दोनों पूर्व मुकदमों में सह अभियुक्त है। दोनों का ही क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है। वारदात के खुलासे को SSP द्वारा 5 पुलिस टीमें गठित की गई है।

Tags:    

Similar News