Lucknow News: महिला आयोग की अध्यक्ष ने लोहिया संस्थान व मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय का किया निरीक्षण, 79 महिलाएं मिली भर्ती

Lucknow News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम द्वारा डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान व मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।

Report :  Shashwat Mishra
Update: 2022-08-04 15:16 GMT

लखनऊ: महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने लोहिया संस्थान का किया निरीक्षण

Lucknow: महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति (medical condition of women) की जानकारी, शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन, गर्भवती महिलाओं व अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध करायी जा रही उपचार व्यवस्था व टीकाकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी हेतु उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग (Uttar Pradesh State Commission for Women) की अध्यक्ष विमला बाथम (Vimala Batham) द्वारा डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences) व मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।


सभी वार्डो का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान आयोग की अध्यक्ष ने गायनी, ओ.पी.डी., एस.एन.सी.यू. वार्ड, लेबर रूम, ओ.टी., आई.सी.यू., सी.एस.एस. विभाग, ब्लड विभाग व मरीजों को दिये जाने वाली दवाईयां एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही, समस्त वार्डो में भर्ती महिलाओं, शिशुओं का हाल चाल भी लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के प्रमुख वार्डो किचन, स्नानागार एवं शौचालय की सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गयी और महिलाओं/मरीजों से वार्ता कर वहां पर मिल रही सभी सुविधाओं की जानकारी ली गयी।


79 महिलाएं मिली भर्ती

निरीक्षण के समय उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राजन भटनागर व चिकित्सा अधीक्षक, डा. स्मृति अग्रवाल द्वारा बताया कि अस्पताल मे 79 महिलायें भर्ती हैं, 26 महिलायें गर्भवती पायी गयी व महिलाओं के शिशुओं की संख्या 44 है। चिकित्सालय में पर्याप्त शौचालय, स्नानगृह एवं एम्बुलेन्स की सुविधा 24 घण्टों के लिए उपलब्ध है। किचन में उपस्थित रसोईयों से बनाये जा रहे भोजन के संबंध में जानकारी ली गयी एवं साफ-सफाई को देखा गया, जिसमें समस्त व्यवस्थायें सही पायी गयी।





स्तनपान पर सीएमई का हुआ आयोजन

विश्व स्तनपान सप्ताह 01-07 अगस्त के मौके पर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग और बाल रोग विभाग ने अपने ऑफशूट आरपीजी मेमोरियल मदर एंड में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। बाल रेफरल अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से गुरुवार को स्तनपान पर सीएमई का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में निदेशक प्रोफेसर (डॉ) सोनिया नित्यानंद के साथ सीएमएस प्रोफेसर (डॉ) राजन भटनागर और एमएस डॉ श्रीकेश सिंह उपस्थिति थे।

Tags:    

Similar News