Chandauli News: डैडीज स्कूल की 15वीं निःशुल्क तीर्थयात्रा बस अयोध्या रवाना, अनोखी पहल
Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल से 15वीं निःशुल्क तीर्थयात्रा बस अयोध्या रवाना, सामाजिक पहल और शिक्षा के साथ सेवा का अनोखा उदाहरण।
Chandauli News: डैडीज स्कूल की 15वीं निःशुल्क तीर्थयात्रा बस अयोध्या रवाना
Chandauli News: चंदौली के विशुनपुरा स्थित डैडीज इंटरनेशन स्कूल की अप्रैल माह के आरंभ में चले तीन दिवसीय गुरुकुल सीजन 7 में स्टॉक मार्केट की ट्रेनिंग और वार्षिकोत्सव में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 20 राज्यों से आये हुए 5000 से अधिक जनसमुदाय की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन के पश्चात आज तीर्थयात्रा पर बस रवाना हुई।
डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल बिशुनपुरा, कांटा जनपद चंदौली की सामाजिक एवं धर्मार्थ पहल के अंतर्गत निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा योजना वाली वातानुकूलित ट्रैवेलर बस विद्यालय के प्रांगण से शनिवार की रात्रि में पन्द्रहवी बार अयोध्या धाम तीर्थस्थल के लिए रवाना हुई।
LTP कैलकुलेटर और शेयर मार्केट तथा आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डॉक्टर विनय प्रकाश तिवारी के निर्देशन में चल रहे सी बी एस ई बोर्ड के इंटरमीडिएट तक के विद्यालय डैडीज इंटरनेशनल स्कूल बिशुनपुरा से इस निःशुल्क बस सेवा का मासिक संचालन होता है। डॉ अजय कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य डैडीज स्कूल के निर्देशन में स्कूल में कक्षा 6 से ही फाइनेंसियल एजुकेशन प्रोवाइड किया जाता है।
इस अवसर पर बंशीधर तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, विजय गिरी, अमन गिरी, ईश्वर पटेल, रजनीकांत, विवेक जायसवाल, नन्हे गिरी, बांकेबिहारी, जगदीश पाण्डेय, हीरालाल कन्नौजिया, राकेश पाण्डेय, छोटू सिंह के अतिरिक्त विनीत दुबे, सुमित वर्मा, अमित शुक्ला, पवन तिवारी, अमित कुमार, रवि तिवारी, मुन्ना सिंह तथा पुष्पा गिरि सहित विद्यालय टीम के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
तीर्थयात्रियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण करके उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं की सराहना की।आपको अवगत करा दें कि मुफ्त तीर्थयात्रा बस पूर्व में अयोध्या के अतिरिक्त मथुरा भी जा चुकी है और भविष्य में इसके माध्यम से अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की यात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है।