Chandauli News: मयखाने पर पुलिस का छापा: जाम छलकाने वाले 10 पैमानों पर शिकंजा!

Chandauli News: चंदौली में पुलिस ने मयखाने पर छापा मारकर शराब पी रहे 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें हिरासत में लिया।

Update:2026-08-21 15:24 IST

Chandauli News(Photo-Social Media)

Chandauli News: महफ़िल जमाकर बीच सड़क पर जाम छलकाने वालों और हवा में नशा घोलकर आम जनता की रातों की नींद हराम करने वाले पियक्कड़ों का मज़ा चकरघट्टा पुलिस ने किरकिरा कर दिया। कानून के कायदों को दरकिनार कर अपनी अलग ही दुनिया में मस्त 10 शौकीनों का पुलिस ने धारा 292 बीएनएस के तहत चालान काटकर नशा काफूर कर दिया।

पुलिस ने तोड़ा मयखोरों का तिलस्म

इलाके के चौराहों को मयखाना बनाने वाले और रंग में भंग डालने वाले असामाजिक तत्वों की हेकड़ी निकालने के लिए उच्चाधिकारियों के हुक्म पर थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ सड़क पर उतरे। गश्त के दौरान पुलिस ने संवेदनशील रास्तों और नुक्कड़ों पर मंडरा रहे 15 लोगों को रोककर उनसे हिसाब-किताब मांगा।

साकी के चाहने वाले पहुंचे सलाखों के पीछे

तलाश के दौरान जो लोग शरीफ राहगीर निकले, उन्हें पुलिस ने हिदायत का एक प्याला पिलाकर रवाना कर दिया। लेकिन जो शराब के नशे में धुत होकर गलियों में गदर मचा रहे थे और महफ़िल सजाए बैठे थे, उन पर पुलिस की लाठी का गाज़ गिरा। नशे की इस खुमारी को उतारते हुए पुलिस ने 10 हुड़दंगियों पर कानूनी शिकंजा कस दिया।

जिनका मज़ा हुआ किरकिरा

सार्वजनिक जगहों पर जाम से जाम टकराकर शांति भंग करने वाले जिन 10 पियक्कड़ों पर कार्रवाई की गई है, उनके नाम इस प्रकार हैं: भगवान दास (ग्राम देवदतपुर, चंदौली), राजेश विश्वकर्मा (ग्राम लोहारी, सोनभद्र), रोहित (रामगढ़वा, चंदौली),अंबरीश (ग्राम बगही, सोनभद्र), विमलेश कुमार (ग्राम भटवाडीह, चंदौली), रामनिवास (ग्राम गढ़वा, चंदौली), जितेंद्र (ग्राम गढ़वा, चंदौली),ओमप्रकाश (ग्राम बंजरिया, सोनभद्र, संजय ग्राम धुरिया, सोनभद्र,प्रदीप कुमार (ग्राम बगही, सोनभद्र)

पुलिस का आखिरी पैगाम

थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने साफ़ लफ़्ज़ों में चेतावनी दी है कि सड़कों और सार्वजनिक जगहों को मयखाना बनाने की इजाज़त किसी को नहीं है। जो भी शराब के नशे में राहगीरों का सुकून छीनेगा, उसका अगला ठिकाना सीधा सलाखों के पीछे होगा।

Tags:    

Similar News