Chandauli News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों का विधायकों ने जाना हाल, किसी ने दी नसीहत,तो कोई पुख्ता इंजाम में जुटा

Chandauli News: बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए जहां सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह ने अधिकारियों संग बाढ़ पीड़ितों का नरौली व नगवा गांव दौराकर हाल जाना और मौके पर बाढ़ से प्रभावित परिवारों को बाढ़ चौकी पर रखवाने व भोजन की व्यवस्था कराया ।

Update:2025-08-03 19:25 IST

Ganga flood Chandauli

Chandauli News: चंदौली जनपद में गंगा का रौद्र रूप तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के रूप में कहर ढा रहा है। बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए जहां सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह ने अधिकारियों संग बाढ़ पीड़ितों का नरौली व नगवा गांव दौराकर हाल जाना और मौके पर बाढ़ से प्रभावित परिवारों को बाढ़ चौकी पर रखवाने व भोजन की व्यवस्था कराया ।वही बाढ़ से प्रभावित लोगों को चिह्नित कर सूची बनाने व मेडिकल कैंप से बाढ़ पीड़ितों को जरूरी दवा देने को निर्देशित किया गया।

वही सकलडीहा के समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने अपनी विधानसभा के बलुआ से लेकर टांडा तक तटवर्ती इलाकों का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने प्रशासन को मुस्तैद रहने की नसीहत दिया।

गंगा नदी में एक सप्ताह से लगातार बढोत्तरी होने से तटवर्ती इलाको में पानी घुस गया है।इससे नदी के किनारे किसानों के फसल बर्बाद हो गए है।

जहां सैयदराजा विधान सभा के नरौली व नगवा गांव में बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीण काफी परेशान हो गए है।किसानों के सामने जीविकोपार्जन के लिए समस्या उत्पन्न हो गयी है।बाढ़ के पानी से घिरे ग्रामीणों को आवागमन करने में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण मजबूरी में नाव के सहारे जरूरी सामानों को लाने में प्रयोग कर रहे है।सैयदराजा विधायक सुशील सिंह अधिकारियों के साथ बाढ़ पीड़ित इलाकों का निरीक्षण कर बर्बाद हुए फसलों का जायजा लिया।वही बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद दिलवाने व देने का आश्वासन दिया।जबकि अधिकारियों से बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौराकर ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करवाने को निर्देशित किया।इस मौके पर एसडीएम सकलडीहा कुंदन राज कपूर,तहसीलदार संदीप कुमार मौजूद रहे।

वही सकलडीहा विधानसभा के समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभिनारायण सिंह यादव ने भी अपने विधानसभा के गंगा के तटवर्ती इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से अपील किया कि लोगों के घरों तक पानी घुस रहा है और फसल बर्बाद हो रही है सबसे बड़ी समस्या पशुओं के चारे की है, लोगों के जान माल की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है इसके लिए प्रशासन को दिन-रात मुस्तैद रहना पड़ेगा।

Tags:    

Similar News