UP Police Constable Exam : तैयारियां पूरी, 3 दिनों तक चलेगी परीक्षा
कल से शुरू हो रही यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह परीक्षा प्रदेशभर के हजारों परीक्षा केंद्रों पर आगामी तीन दिनों तक आयोजित
up police constable exam news
अश्विनी मिश्र। चंदौली
UP Police Constable Exam 2026 : जिले में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में लगभग 2400 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यह भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस विभाग द्वारा सभी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था को रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सदर आनंद चंद्रशेखर तथा अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में परीक्षा की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना है।
410 पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में कर्मचारी तैनात
परीक्षा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। इसके अलावा करीब 410 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों की जांच के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
एएसपी बोले- सभी तैयारियां पूरी, शांतिपूर्ण होगी परीक्षा
अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि 8, 9 और 10 जून को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक पाली में लगभग 2400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।