Fatehpur News: आकाशीय बिजली की चपेट में युवक की मौत, किशोर घायल
Fatehpur News: फतेहपुर के गाजीपुर क्षेत्र में बारिश के दौरान महुआ के पेड़ के नीचे खड़े दो लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। एक की मौत हुई, जबकि किशोर का अस्पताल में इलाज जारी है।
आकाशीय बिजली की चपेट में युवक की मौत, किशोर घायल (Photo- Social Media)
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेमरामऊ गांव में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई,इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से जंगल में जानवर चारा रहे राज नारायण उर्फ गट्टू मिश्रा 47 वर्ष पुत्र स्व-बिंदा प्रसाद और 17 वर्षीय महादत्त पुत्र स्व-जय शंकर आकाशीय बिजली के चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसा गए। जिनको परिजन बोलेरो गाड़ी में लादकर जिला अस्पताल लेकर पहुचे तो जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने राज नारायण उर्फ गट्टू मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। साथ ही महादत्त 17 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
बताया जा रहा है कि जब बारिश शुरू हुई तो मृतक और घायल दोनों महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए और तभी आकाशीय बिजली गिरने पर हादसे का शिकार हो गए। डॉक्टर के द्वारा राज नारायण को मृत घोषित करने की सूचना जब घर पर परिजनों को लगी तो पत्नी रक्षा देवी,बेटा लवलेश 25 वर्ष व बेटी आकांशा देवी का रो रोकर बुरा हाल रहा।बताया जा रहा है की मृतक और घायल दोनो गांव के रिश्ते में चाचा भतीजा लगते हैं।
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई मौत के सूचना पर राजस्व विभाग के कर्मी मौके पर पहुचे और सरकारी मदद का भरोसा दिया।इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया परिजन दोनो लोगों को लेकर जिला अस्पताल चले गए थे,एक कि मौत जिला अस्पताल में हुई है फिर भी आगे की कार्यवाही किया जा रहा है।
आपको बता दें कि तीन के अंदर आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो चुकी है।जिलाधिकारी निधि वत्स गुप्ता ने बारिश के समय पेड़ के नीचे न खड़े होने की अपील किया है।साथ ही बचाओ को लेकर सुझाव भी दिया है।