फिरोजाबाद: कैंटर के गुप्त चैंबर से 45 लाख की 467 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, केस दर्ज

Firozabad News: थाना रामगढ़ पुलिस ने कठफोरी के पास पकड़ा कैंटर, प्लास्टिक पाइपों के पीछे छिपाई थी पंजाब की शराब

Update:2026-11-28 23:02 IST

Firozabad News: फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 467 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा कैंटर बरामद किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है, जबकि कैंटर की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस के अनुसार, शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कठफोरी के पास एक संदिग्ध कैंटर खड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कैंटर संख्या UP 12 CT 4755 सड़क किनारे खड़ा मिला, लेकिन उसका चालक मौके पर नहीं था। पुलिस कैंटर की निगरानी कर रही थी, तभी आसिफ और समीर नाम के दो व्यक्ति वहां पहुंचे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि एक मोबाइल नंबर से कैंटर खराब होने की सूचना देकर उन्हें ठीक कराने के लिए बुलाया गया था।

पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो उसमें विशेष रूप से बनाया गया गुप्त चैंबर मिला, जिसे प्लास्टिक के पाइपों से छिपाया गया था। चैंबर खोलने पर उसमें रॉयल स्टैग, रॉयल ग्रीन और इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की 467 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 4,130 लीटर बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, शराब पंजाब राज्य में बिक्री के लिए निर्मित थी।इस मामले में कैंटर मालिक और संबंधित मोबाइल नंबर के विरुद्ध धारा 60, 62 और 72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने की।

Tags:    

Similar News