Firozabad News: नगला बिलौटिया में दलित युवक ने की आत्महत्या, दबंगों पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप

Firozabad News: फिरोजाबाद के नगला बिलौटिया गांव में एक दलित युवक ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दबंगों पर मारपीट और लगातार प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Update:2026-05-17 13:12 IST

Firozabad News(Photo-Social Media)

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला बिलौटिया गांव में एक दलित युवक की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने कुछ दबंग युवकों पर मारपीट, बेइज्जती और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

लड़की का पता पूछने गया था युवक

बताया जा रहा है कि युवक एक लड़की की तरफ आकर्षित था और उसी का पता पूछने के लिए एक घर पहुंचा था। आरोप है कि पता पूछने के बाद युवक वापस अपने घर लौट आया था। इसी बीच उसी शाम दो युवक उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ बुलाकर ले गए। परिजनों का आरोप है कि वहां युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। मारपीट इतनी ज्यादा की गई कि उसके हाथ की हड्डी तक टूट गई।

मोबाइल चेक किया और डिलीट कराए कई चीजें

सुसाइड नोट के मुताबिक मारपीट के दौरान युवक का मोबाइल भी चेक किया गया। आरोप है कि फोन से कई चीजें जबरन डिलीट कराई गईं। युवक ने नोट में खुद को बेइज्जत किए जाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का जिक्र किया है। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना के बाद युवक बेहद तनाव में था और खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक दबाव और बेइज्जती के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

सुसाइड नोट मिलने के बाद इलाके में सनसनी

घटना के बाद जब सुसाइड नोट सामने आया तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन लगातार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते मामले में कार्रवाई होती तो शायद युवक की जान बच सकती थी।

|Latest Hindi News | UP Breaking News in Hindi Newstrackफिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सुसाइड नोट और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News