Ghaziabad में 7 साल की मासूम से दरिंदगी! हत्या के बाद मॉल में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad Minor Gangrape: गाजियाबाद में एक निर्माणाधीन मॉल से 7 साल की बच्ची का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। सिर और गले पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जताते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

Update:2026-07-11 10:55 IST

Image Source- Ai

Ghaziabad Minor Gangrape: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में एक सात साल की एक बच्ची का शव निर्माणाधीन मॉल (Under Construction Mall) के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला है। शव पर सिर और गले में चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल गैंगरेप के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

रात में मिली शव मिलने की सूचना

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात 1 बजकर 10 मिनट पर डायल 112 (Dial 112) पर सूचना मिली कि एक निर्माणाधीन मॉल के अंदर बच्ची का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची का शव बरामद किया। इसके बाद मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

मौके पर पहुंचे डीसीपी, शुरू हुई जांच

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही रात करीब 2 बजे डीसीपी सिटी (DCP City) धवल जायसवाल अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) और डॉग स्क्वॉड (Dog Squad) को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जबकि शव को पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया गया।

शाम से लापता थी बच्ची

बच्ची के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि वे दोनों मजदूर हैं और जिस निर्माणाधीन मॉल में बच्ची का शव मिला, वहीं काम करते हैं। उनका परिवार मॉल के पास ही रहता है।

परिजनों के मुताबिक 10 जुलाई को वे दोनों काम पर गए थे और उस समय बच्ची घर पर अकेली थी। जब वे काम खत्म कर वापस लौटे तो बच्ची घर पर नहीं मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि उसे शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन बच्ची नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद बच्ची का शव निर्माणाधीन मॉल से बरामद हुआ।

दो संदिग्ध हिरासत में

वहीं जानकारी के बाद पुलिस ने मामले में संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी ने क्या कहा?

एसीपी (ACP) प्रिया श्रीपाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News