Hapur News: हापुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म आरोप, वीडियो से ब्लैकमेल की शिकायत दर्ज
Hapur News: हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में नाबालिग के परिजनों ने पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच और आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है जल्द।
हापुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म आरोप, वीडियो से ब्लैकमेल की शिकायत दर्ज (Photo- Newstrack)
Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र की यूपीएसआईडीसी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती ने पड़ोसी युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने थाना धौलाना में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी ने जबरदस्ती की
दंपती के अनुसार, वह मूल रूप से मेरठ के एक गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में यूपीएसआईडीसी चौकी क्षेत्र के एक गांव में परिवार के साथ रह रहे हैं। आरोप है कि करीब 25 दिन पहले जब वह परिवार समेत मेरठ स्थित अपने गांव गए थे, तभी मौका पाकर पड़ोसी युवक उनके घर में घुस आया। घर में नाबालिग बेटी को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और कथित तौर पर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
ब्लैकमेल कर युवक नाबालिग का शारीरिक शोषण करता रहा
आरोप है कि वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर युवक लगातार नाबालिग का शारीरिक शोषण करता रहा। बेटी ने परेशान होकर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्राधिकारी पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि उनकी जानकारी में इस तरह का कोई प्रकरण नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।