Hardoi News: सीबीएसई 12वीं परिणाम में सेंट जेवियर्स हाईस्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
Hardoi News: सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में हरदोई के सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
Hardoi News
Hardoi News: सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा-12 परीक्षा परिणाम में सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता जताई।विद्यालय से इस वर्ष कुल 276 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम में पीसीबी वर्ग की छात्रा छाया समृद्धि ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। वहीं मानविकी वर्ग की छात्रा कोशवी पाठक ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। मानविकी वर्ग की ही छात्रा इबा ओमर ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मौसमी चटर्जी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
विद्यालय प्रशासन के अनुसार बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या उल्लेखनीय रही। इसके अलावा 91 से 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 12 छात्र, 81 से 90 प्रतिशत अंक पाने वाले 88 छात्र तथा 71 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 72 छात्र रहे। बेहतर परीक्षा परिणाम से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल देखने को मिला।परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
अभिभावकों ने भी बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। फिर अफसर पर कॉमर्स वर्ग में सर्वाधिक अंक 91% लाने वाली दिया मिश्रा ने अपनी सफलता के पीछे विद्यालय के शिक्षक अमर रंजन राय की मेहनत और स्कूल के प्रिंसिपल मौसमी चटर्जी के मोटिवेशन स्पीच को बताया।विद्यालय की प्रधानाचार्या मौसमी चटर्जी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से छात्र जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।विद्यालय के चेयरमैन नारायण चटर्जी, प्रबंधक राकेश पाल तथा संयुक्त निदेशक अंकित अरुण ने भी विद्यार्थियों को शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य पी.सी. जोशी, एडमिन सुदीप डे सहित शिक्षकगण उपस्थित।