Hathras News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार टोरंटकर्मी की मौत

Hathras News: हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Update:2025-08-22 19:21 IST

डंपर की टक्कर से बाइक सवार टोरंटकर्मी की मौत  (photo: social media )

Hathras News: आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर गांव चंदपा के निकट डंपर ने बाइक सवार टोरंट कर्मी को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला ऑल निवासी 28 वर्षीय अमित पुत्र सुनील आगरा टोरंट में टैक्नीशियन के पद पर तैनात था। शुक्रवार की दोपहर को वह अपनी ड्यूटी करके आगरा से हाथरस लौट रहा था। इसी दौरान आगरा-अलीगढ़ रोड हाइवे पर गांव चंदपा के निकट तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार अमित को टक्कर मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। यहां पर काफी देर बाद शव की पहचान बैग में रखे कागजातों से हुई।

पुलिस को हादसे की सूचना दी

चंदपा पुलिस ने हसायन पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद हसायन पुलिस ने नगला ऑल पहुंच हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। जिसके बाद परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। बाइक सवार की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक तीन भाईयों दूसरे नंबर का था, उसके पिता खेती करते हैं। कोतवाली चंदपा के इंस्पेक्टर क्राइम जेपी यादव ने डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। चालक बिसाना के निकट डंपर को छोड़ कर भाग गया। उसे कब्जे में ले लिया गया है। 

Tags:    

Similar News