Jalaun News: दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ अपहृत युवक, जालौन पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

Jalaun News : जालौन पुलिस ने 48 घंटे में अपहृत युवक को दिल्ली से सकुशल बरामद किया, पांच आरोपी गिरफ्तार, लेन-देन का विवाद निकला कारण।

By :  Afsar Haq
Update:2026-06-04 14:27 IST

Jalaun Kidnapping Case

Jalaun News : जालौन बारा गांव निवासी युवक रोहित के कथित अपहरण मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में गठित टीमों ने दिल्ली और गाजियाबाद में दबिश देकर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया तथा घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि रुपये के लेन-देन को लेकर युवक का अपहरण किया गया था।

जालौन उरई के पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी ने अपराह्न के मामले में खुलासा करते हुए बताया कि पिछले दिन आटा थाना क्षेत्र के ग्राम बारा निवासी रोहित के अपहरण से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। उसकी पत्नी प्रियंका की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  विनय कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीमों का गठन किया गया।

गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने दिल्ली एवं गाजियाबाद में दबिश देकर अपहृत रोहित को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार और अपहृत की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

पुलिस ने अजय पुत्र जयप्रकाश निवासी अटकुआं जनपद महोबा, शंकर कुमार निवासी वैशाली गाजियाबाद, सुनील पुत्र छोटेलाल निवासी हमीरपुर, रिजवान पुत्र सलीम निवासी उरई तथा दीपक पुत्र राजेश निवासी बारा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में रोहित ने बताया कि रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर उसे रास्ते से जबरन कार में बैठाकर दिल्ली ले जाया गया था। आरोपियों ने उस पर नौ लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था।

अपर पुलिस अधीक्षक डां ईशान सोनी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। घटना के सफल खुलासे पर पुलिस टीम को सराहना मिली है। इस दौरान क्षेत्राधिकार कालपी अवधेश जी एवं थानाध्यक्ष अजय सिंह मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News