Jalaun News: गुरुद्वारे में श्रद्धा के साथ मनाई गई गुरु तेग बहादुर की जयंती, संगत ने टेका मत्था

Jalaun News: राठ रोड स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर शबद-कीर्तन और गुरु वाणी का आयोजन हुआ। संगत ने मत्था टेककर गुरु के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

By :  Afsar Haq
Update:2026-11-24 18:48 IST

गुरुद्वारे में श्रद्धा के साथ मनाई गई गुरु तेग बहादुर की जयंती, संगत ने टेका मत्था (Photo- Newstrack)

Jalaun News: उरई शहर के राठ रोड स्थित गुरुद्वारे में सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरु महाराज के चरणों में मत्था टेका और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे गुरुद्वारे में दिनभर भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ, शबद-कीर्तन और गुरु वाणी का गायन किया गया। रागी जत्थों ने गुरुवाणी के माध्यम से संगत को निहाल किया। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। कीर्तन के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, उनके त्याग, बलिदान और मानवता की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।

गुरुद्वारा संरक्षक हरजीत सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म, मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और आपसी भाईचारे की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका जीवन समाज को सत्य, साहस, सेवा और त्याग की प्रेरणा देता है। उन्होंने हमेशा लोगों को बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा करने और सभी धर्मों का सम्मान करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि गुरु महाराज की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए उतनी ही प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।

आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं ने गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया। इस दौरान संगत में सेवा और समर्पण की भावना देखने को मिली।

Tags:    

Similar News