Jaunpur News: व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग का फेयरवेल ‘सफर’, विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन

Jaunpur News: जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय में व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग का फेयरवेल “सफर” आयोजित हुआ, जिसमें छात्रों को भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

Update:2026-05-18 18:41 IST

Jaunpur News(Photo-Social Media)

Jaunpur News: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में प्रबंध संकाय के व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग द्वारा फेयरवेल कार्यक्रम “सफर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षकों ने सफलता, अनुशासन और कठिन परिश्रम का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. मानस पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा हमें अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती है और अपने उद्देश्य के प्रति अडिग रहने पर निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है।

इसके बाद डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और सतत अभ्यास से जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। वहीं डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. निशा पाण्डेय ने विद्यार्थियों को अनुशासन, संयम और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक है।

कार्यक्रम का संचालन जाह्नवी सिंह और दीक्षा सिंह ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा अंकित राय, आयुष मिश्र, अभिषेक सिंह एवं शिवानी सिंह आदि ने तैयार की। इस अवसर पर सीनियर विद्यार्थियों विवेक, औचित्य, पृथुल, विमलेश, सचिन, श्रेया, काजल, अलशिफा, साक्षी और मुस्कान आदि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन की सराहना की।

Tags:    

Similar News