Jhansi News: सेना के जवान का एम्स में निधन, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
Jhansi News: जम्मू-कश्मीर में तैनात कालका प्रसाद की तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा था, निधन के बाद गांव में राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार हुआ।
सेना के जवान का एम्स में निधन, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार (Photo- Newstrack)
Jhansi News: सेना के जवान की दिल्ली स्थित एम्स में मौत हो गई। जवान के शव को गांव लाया गया। यहां राजकीय सम्मान के साथ जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर सेना के जवान, पुलिस व स्थानीय लोग मौजूद थे।
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इटायल में रहने वाला कालका प्रसाद 2021 में सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह जम्मू कश्मीर बार्डर में तैनात था। कुछ दिनों पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उपचार के लिए जम्मू से दिल्ली स्थित एम्स लाया गया था। यहां उपचार के लिए उसे भर्ती कराया गया था। बीती रात डॉक्टरों ने कालका प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। कालका प्रसाद के पार्थिव शरीर को पैतृत गांव इटायल लाया गया। यहां राजकीय सम्मान के साथ उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया। केंद्र सरकार ने जवान की पत्नी को एक लाख रुपए के आर्थिक सहायता दी है और नौकरी का आश्वासन भी मिला है। बताते हैं कि कालका प्रसाद के निधन से उनकी पत्नी और दो बच्चों रौनक व अनुराग के सिर से पिता का साया उठ गया है।
सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
एरच थाना क्षेत्र के ग्राम करगुंवा निवासी रविन्द्र कुमार बीते रोज सड़क हादसे में घायल हो गया। उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
मध्य प्रदेश के शिवपुरी के थाना करैरा के ग्राम समआ निवासा राजू अपने दोस्त लखनलाल के साथ झांसी आए थे। यहां से वह वापस गांव लौट रहे थे। सिजवाहा ओवरब्रिज निर्माण की वजर से रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। रक्सा टोल एबुलेंस से उन्हें मेडिकल कालेज लाया गया। लखनलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना में मोटर साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।