झांसी: बबीना विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष में ठनी, बालू भंडारण विवाद गरमाया

Jhansi News: झांसी में बबीना विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच बालू भंडारण को लेकर मतभेद उजागर, खनिज विभाग के नोटिस पर छिड़ा विवाद।

Update:2026-11-12 16:17 IST

Jhansi News:  यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा के जनप्रतिनिधियों के मध्य मतभेद उजागर हो रहे हैं। एेसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। पिछले दिनों बबीना विधायकनेजिलापंचायतअध्यक्षपरआरोपलगायाहैकिनिजीउद्देश्योंकीपूर्तिहेतुस्वार्थ वश बालूभण्डारण की शिकायत की है। इसी बात से स्पष्ट है कि बबीना विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष में ठन गई है। यही नहीं,एक फर्म संचालक ने एक विधायक की कई स्थानों पर होडिंग लगाकर अपना स्वार्थ पूरा कर लिया है या कर रहा है।

दो करोड़ के नोटिस की जगह 74 लाख को थमाया नोटिस

जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम के पत्र के बाद खनिज विभाग की टीम ने उक्त फर्म संचालक के बालू भण्डारण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बालू भण्डारण अधिक मात्रा में पाया गया था। इस पर खनिज प्रशासन ने फर्म संचालक को दो करोड़ का नोटिस थमाया था। इसकी भनक फर्म संचालक को पड़ी तो उन्होंने बबीना विधायक को अवगत कराया। यह जानकारी लगते ही बबीना विधायक आग बबूला हो गए। उन्होंने आनन-फानन में जिलाधिकारी व जिला खनिज अधिकारी को पत्र लिखा। इसके बाद उक्त भण्डारण को पुनःजांच की गई। जांच के दौरान भण्डारण में मामूली कमी पाई गई। इस पर जिला खनिज विभाग ने दो करोड़ की जगह 74 लाख रुपए का नोटिस थमा दिया।

इससे स्पष्ट है कि पहले नोटिस दो करोड़ का क्यों थमाया था। बाद में विभाग ने 74 लाख का नोटिस थमाया। इसमें जनप्रतिनिधि की भूमिका संदिग्ध है। बताते हैं कि फर्म संचालक ने74 लाख की जगह मात्र 20 लाख रुपए जमा कराए हैं। शेष राशि के लिए दो माह का समय मांगा है। इसके पहले ही फर्म संचालक ने पूरा डंप ही बेच दिया। जब फर्म संचालक ने पूरा डंप बेच दिया तो शेष धनराशि क्यों जमा नहीं की गई है। सूत्र कहते हैं कि बबीना विधानसभा क्षेत्र में कई डंप लगे हैं । मात्र एक ही डंप के खिलाफ क्यों कार्रवाई की गई है। बबीना विधायक ने एक ही डंप के फर्म संचालक के पक्ष में डीएम को क्यों पत्र लिखा है।

19,455 घनमीटर अधिक मात्रा में खनिज भंडारण पाया

जिला खनिज विभाग के अधिकारी ने फर्म संचालक को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि उक्त भण्डारण क्षेत्र की संयुक्त जाँच 09 जुलाई 2026 को करायी गयी। प्रस्तुत संयुक्त जाँच आख्या 09 जुलाई 2026 में स्वीकृत भण्डारण स्थल पर कुल मात्रा 44,544 घनमीटर बालू/मौरम का भण्डारण किया जाना पाया गया। उक्त भण्डारण अनुज्ञप्ति की विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन जाँच किये जाने पर यह पाया गया कि 09 जुलाई 2026 को पोर्टल पर मात्रा 25089 घनमीटर प्रदर्शित हो रही है। इस प्रकार जाँच आख्या में उल्लिखित मात्रा 44,544 घनमीटर में पोर्टल पर अपलोड मात्रा 25089 घनमीटर की मात्रा को घटाने पर 19,455 घनमीटर अधिक मात्रा में उपखनिज भण्डारित किया गया है। इस प्रकार आप द्वारा बिना वैध प्रपत्र के 19,455 घनमीटर बालू/मौरम का अवैध भण्डारण कर उत्तर प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियमावली, 2018 के प्राविधानों का उल्लंघन किया गया है।

आखिर बबीना विधायक ने एक ही फर्म संचालक के पक्ष में डीएम को पत्र क्यों लिखा

बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने जिलाधिकारी को एक पत्र भेजा था। पत्र में कहा था कि कुछ दिन पूर्व ग्राम सुल्तानपुरा स्थित फर्म मै. अभिलाष गौर द्वारा किये गये बालू भण्डारण के सम्बन्ध में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम द्वारा लाखों घनमीटर के अवैध बालू भण्डारण के सम्बन्ध में शिकायत की गयी थी। इसके उपरान्त 9 जुलाई 2026 को खनिज विभाग के सर्वेयर व अन्य कर्मियों द्वारा बिना फर्म को सूचित किये भण्डार स्थल की जांच की, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम की शिकायत पर लगभग 10 दिन पूर्व भी नाप की गयी थी।

विदित हो कि जनपद झांसी में लगभग एक दर्जन बालू के भण्डार भी लगे हुये हैं जिनके संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम के साथ-साथ खनिज विभाग के अधिकारियों को पूर्ण जानकारी होते हुये भी कोई आपत्ति नहीं है। जबकि खनिज विभाग में सभी को पूर्ण जानकारी है कि किस फर्म को कितने बालू भण्डारण की स्वीकृति जारी की गयी है व उसके सापेक्ष मौके पर कितना बालू भण्डारण किया गया है। लेकिन खनिज विभाग को जनपद में केवल उक्त फर्म से ही आपत्ति है। जिससे स्पष्ट है कि उक्त सम्बन्धित लोगों द्वारा की गयी यह शिकायत निजी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु स्वार्थवश की गयी है। क्योंकि 09 जुलाई 2026 में खनिज की टीम द्वारा शिकायत उपरान्त भण्डारण की पुनः नाप की गयी थी वह एकपक्षीय भी है और वह वास्तविक मात्रा से काफी अधिक दिखाकर सनसनी पैदा की गयी जिससे दबाव में आकर शिकायतकर्ता एवं उनके सहयोगकर्ता अपने उद्देश्य में सफल हो सकें।

शिकायती पत्र में कहा है कि उक्त फर्म के प्रतिनिधि द्वारा उन्हें बताया गया कि खनिज विभाग द्वारा नियमानुसार बालू भण्डारण की अनुमति 45 हजार घनमीटर की जारी की गई थी जिसके सापेक्ष फर्म लगभग 25 हजार घनमीटर के आसपास ही भण्डारण करने में सफल हो सका। 10 जुलाई 2026 को खनिज विभाग की टीम के द्वारा फर्म को जारी नोटिस में दर्शायी गयी नाप की मात्रा को अस्वीकार करते हुये भण्डारण की पुनः नाप हेतु 13 जुलाई 2026 को आपको एवं जिला खनिज अधिकारी को प्रार्थना पत्र के माध्यम से निवेदन किया है एवं उससे भी फर्म के प्रतिनिधि द्वारा पुनः निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से नाप कराये की मांग की है जिससे फर्म के साथ न्याय हो सके।

Tags:    

Similar News