Jhansi News: झांसी में सिपाही भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन 4542 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Jhansi News: झांसी में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन 4542 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। अभ्यर्थियों ने गणित के प्रश्नों को चुनौतीपूर्ण बताया।

Update:2026-06-10 20:05 IST

Jhansi News

Jhansi News: झांसी जिले में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम दिन संपन्न हुआ। बुधवार को 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रथम पाली में पूर्वाहन 10 से 12 बजे एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03 बजे से 05 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई है। दोनों पालियों में कुल 18306 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं जबकि 4542 ने परीक्षा छोड़ी है।

परीक्षा के सकुशल निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया और प्रधानाचार्य कक्ष में बने कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मौके पर कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे से कक्ष में परीक्षा दे रहे छात्र छात्राओं को भी देखा तथा मिनट 2 मिनट रिकॉर्डिंग की जानकारी ली।

नगर में उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा दो पालियों में 10 मार्च 2026 को 28 परीक्षा केंद्रों पर संपादित हुई। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य अथवा केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर के साथ विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्थाओं को देखा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, एंड्राइड फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट परीक्षा केंद्र के अंदर पूर्ण प्रतिबंधित रहे। परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्र को सैनिटाइज़ किए जाने के लिए निर्देश।

परीक्षा नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी परीक्षा भर्ती में प्रत्येक पाली में कुल 11424 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें तृतीय दिवस की प्रथम पाली में 9168 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 2256 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के अंतिम दिवस की द्वितीय पाली में 11424 को परीक्षा हेतु पंजीकृत थे परंतु 9138 परीक्षार्थी उपस्थित रहे 2286 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहें।

सरस्वती पाठशाला इंटर कालेज से निकले कई परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्हें सामान्य ज्ञान और गणित के प्रश्न कठिन लगे। हालांकि, कुछ परीक्षार्थियों ने बताया और अच्छे अंक आने का दावा किया है। वहीं, कुछ परीक्षार्थियों ने स्वीकार किया कि वे बिना तैयारी के परीक्षा देने आए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कई कक्ष निरीक्षकों की देखरेख में संपन्न हुई। रायबरेली से परीक्षा देने आए विवेक कुमार गोस्वामी ने बताया कि उनका पेपर अच्छा हुआ है। उन्होंने कहा कि गणित के प्रश्न थोड़े कठिन थे, लेकिन अन्य सवाल ठीक थे। विवेक ने पिछले छह महीने से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। आज पेपर अच्छा हुआ है सारे सवाल ठीक थे। सभी सवालों को हमने टच किया है।

54460 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 14094 ने छोड़ी परीक्षा

झांसी में तीन दिन यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आय़ोजित की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई है। जिले में 68544 अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया गया था। प्रत्येक पाली में 11424 अभ्यर्थियों को परीक्षा देना थी। इस प्रकार 68544 अभ्यर्थियों में से 54450 ने परीक्षा दी है जबकि 14094 ने परीक्षा छोड़ी है।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट, झांसी मंडल ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए झांसी मंडल ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। रेलवे प्रशासन द्वारा झांसी, ललितपुर और बांदा से कानपुर तथा प्रयागराज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ मेमू ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार परीक्षा अवधि में अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है।

Tags:    

Similar News