Jhansi News: रेल की धड़कन पुस्तक रेलवे बोर्ड तक पहुँची, ट्रेन मैनेजर की भूमिका को मिली नई पहचान

Jhansi News: पुस्तक में ट्रेन मैनेजरों की भूमिका, जिम्मेदारियों और रेलवे सुरक्षा में उनके योगदान को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही इसकी प्रति झांसी रेल मंडल के ADRM और DSO को भी भेंट की गई।

Update:2026-07-03 16:25 IST

Jhansi News

Jhansi News: भारतीय रेलवे में ट्रेन मैनेजर केवल एक पद नहीं, बल्कि रेल सुरक्षा, संचालन और यात्रियों के विश्वास की मजबूत कड़ी हैं। वर्षों से पर्दे के पीछे रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले ट्रेन मैनेजरों के वास्तविक महत्व, चुनौतियों और गरिमा को सामने लाने का प्रयास नांदेड़ मंडल (CPSN) के ट्रेन मैनेजर दीपक कुमार द्वारा लिखित पुस्तक "रेल की धड़कन – Train Manager" ने सफलतापूर्वक किया है।

यह अत्यंत गौरव का विषय है कि इस पुस्तक का अंग्रेज़ी संस्करण भारतीय रेलवे के सर्वोच्च अधिकारियों तक पहुंचा। पुस्तक को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CRB & CEO), मेंबर ऑपरेशंस एंड बिजनेस डेवलपमेंट (MOBD), कार्यकारी निदेशक (ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन) (EDTT) सैयद रहमान तथा ट्रैफिक शाखा के अनेक कार्यकारी निदेशकों (Executive Directors), निदेशकों (Directors) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सप्रेम भेंट किया गया।

सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने पुस्तक का अवलोकन कर इसकी सराहना की। उनका कहना था कि यह पुस्तक पहली बार ट्रेन मैनेजर के उस वास्तविक स्वरूप को सामने लाती है, जो सामान्यतः पर्दे के पीछे रह जाता है। पुस्तक में ट्रेन मैनेजर की सुरक्षा संबंधी भूमिका, कार्य की जटिलताएं, कठिन परिस्थितियों में लिए जाने वाले निर्णय, जिम्मेदारियां तथा भारतीय रेलवे के सुरक्षित एवं समयबद्ध संचालन में उनके अमूल्य योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।"रेल की धड़कन" केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि पूरे ट्रेन मैनेजर कैडर की आवाज़ है। यह उन हजारों ट्रेन मैनेजरों के समर्पण, संघर्ष और सेवा का दस्तावेज़ है, जो दिन-रात रेल संचालन को सुरक्षित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आशा है कि यह पुस्तक रेलवे प्रशासन, प्रशिक्षण संस्थानों तथा नीति-निर्माताओं के बीच ट्रेन मैनेजर की भूमिका के प्रति नई समझ विकसित करेगी और भविष्य में इस महत्वपूर्ण सुरक्षा श्रेणी को उसकी गरिमा एवं योगदान के अनुरूप उचित सम्मान और पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण आधार सिद्ध होगी।ऑल इंडिया ट्रेन मैनेजर ग्रुप (AITMG) का उद्देश्य केवल पुस्तक प्रकाशित करना नहीं, बल्कि पूरे देश के ट्रेन मैनेजर कैडर की वास्तविक भूमिका को नीति-निर्माताओं, रेलवे प्रशासन और समाज के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है। रेलवे बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों तक इस पुस्तक का पहुंचना इस अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे यह विश्वास भी मजबूत हुआ है कि भविष्य में ट्रेन मैनेजर कैडर की समस्याओं, अपेक्षाओं और योगदान पर अधिक गंभीरता से विचार किया जाएगा।इसी क्रम में पुस्तक के लेखक एवं ट्रेन मैनेजर दीपक कुमार ने झांसी रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) तथा मंडल सुरक्षा अधिकारी (DSO) को भी पुस्तक की प्रति भेंट की।

Tags:    

Similar News