Jhansi News: आईजीआरएस रैंकिंग में झांसी रेंज लगातार दसवीं बार प्रदेश में अव्वल
Jhansi News: अक्टूबर 2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट में झांसी रेंज और जालौन जिले ने फिर हासिल किया पहला स्थान, आईजी आकाश कुलहरि ने बेहतर काम करने वाली टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
आईजीआरएस रैंकिंग में झांसी रेंज लगातार दसवीं बार प्रदेश में अव्वल (Photo- Newstrack)
Jhansi News: झांसी। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण में झांसी रेंज लगातार दसवीं बार पहले स्थान पर रहा। रेंज के साथ ही जनपद जालौन का करिश्मा बरकरार रहा है। दसवीं बार जालौन का प्रथम स्थान मिला है।
मुख्यमंत्री उप्र शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में माह अक्टूबर, 2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, झांसी आकाश कुलहरि के कुशल निर्देशन में आईजीआरएस / समाधान पोर्टल पर आलोच्य माह में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये उनका शासन की मंशानुरूप नियत समय में विधिक निस्तारण किया गया जिससे (आईजीआरएस) पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माह-अक्टूबर 2026 मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों की रैकिंग में झांसी परिक्षेत्र ने वर्ष 2026 में लगातार 10 वीं बार प्रथम रैंक प्राप्त किया है। साथ ही रेंज के जनपद जालौन ने भी लगातार 10 वीं बार प्रथम रैंक प्राप्त की है।
आईजी आकाश कुलहरि ने प्रभारी आईजीआरएस / सीसीटीएनएस उपनिरीक्षक राजेश सिंह, रेंज कोर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं श्रीमती प्रियंका गुप्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए को उत्साहवर्धन हेतु नकद पुरूष्कार से पुरूष्कृत किया गया है।
आईजी द्वारा परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों को (आईजीआरएस) प्रणाली से प्राप्त शिकायतों का उच्चकोटि की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने एवं जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर शासन के मंशानुरूप पूर्ण मनोयोग से उनकी समस्याओं के विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है जिससे आमजनमानस में पुलिस की उत्कृष्ट छवि, निष्पक्ष कार्यप्रणाली एवं विश्वसनीयता की भावना बरकरार रहे एवं शिकायतों में निरन्तर कमी हो