Jhansi News: तेज रफ्तार बस डिवाइडर पर चढ़ी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Jhansi News: हालांकि हादसा काफी भयावह नजर आ रहा था, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं

Update:2025-07-05 14:27 IST

Jhansi News

Jhansi News: रफ्तार का कहर एक बार फिर झांसी में देखने को मिला। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली से छतरपुर जा रही थी। जैसे ही बस मऊरानीपुर क्षेत्र के पास पहुंची, उसी दौरान सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को तेजी से मोड़ा, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।हालांकि हादसा काफी भयावह नजर आ रहा था, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। सड़क पर घूमने वाले मवेशी और तेज रफ्तार वाहन इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनते हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Tags:    

Similar News