मंत्री असीम अरुण ने सपा के घोषणा-पत्र को बताया ढकोसला, कहा- किसी नौसिखिए ने किया है तैयार
समाजवादी पार्टी के घोषणा-पत्र पर यूपी के मंत्री असीम अरुण का पलटवार, कहा- किसी नौसिखिए ने तैयार किया है यह हास्यास्पद ढकोसला पत्र।
kannauj News: अखिलेश यादव के जारी घोषणां पत्र को लेकर भाजपा के मंत्री असीम अरूण ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि अखिलेश यादव को जो यह ढकोसला पत्र जारी हुआ है मुझे लगता है किसी बहुत ही नौसिखिए ने बना करके तैयार किया है। मै देख रहा था कि सामाजिक न्याय जो है उसमें जैसे इन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत बजट तय किया जाएगा अनुसूचित जाति, जनजाति के ऊपर योगी जी की सरकार ने 22 प्रतिशत एससी के लिए और 2 प्रतिशत एसटी के लिए 24 परसेंट पहले से व्यय किया जा रहा है, यानि उनका कहना है कि इसको कम कर देंगे।
किसी अज्ञानी ने, नौसिखिए ने घोषणा पत्र तैयार किया है। मै इसका पूरा विश्लेषण करके अपने विभाग के हिसाब से भी अभी जारी करूंगा। मुझे लगता है कि यह हास्यास्प्रद किस्म का ढकोसला पत्र है। एक-एक विभाग को देखें जो काम योगी जी कर चुके है वह कह रहे है कि अब हम करेंगे और जो कह रहे है कि हम 10 लाख या 15 लाख लोगों को नौकरी देंगे तो उसका विश्लेषण देखा जा रहा है कि उसके लिए बजट को 15-20 परसेंट बढ़ाना पड़ेगा, तो यह भी बताइये कि वह टैक्स रेवन्यू कहां से आने वाली है। इस प्रकार के झांसे में उत्तर प्रदेश की जनता न पहले आई है, न इस बार आएगी।वैसी की बी टीम के बारे में कहा कि हमारी बी टीम तो नहीं है वह, इसका जवाब ओवैसी ही दे सकते है।
महिला आरक्षण को लेकर समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरूण ने कहा कि यह बहुत स्वागत योग्य है, मै प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद देता हॅंूं। हमारी बहनों को उनका अधिकार मिलेगा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी किसी तरह से इसको टालने के चक्कर में है, 29 तक टालो बीच में देखेंगे कुछ और टाल देंगे लेकिन अब ऐसा नहीं है। 2029 के चुनाव से पहले ही पूरी आशा है पूरा विश्वास है कि डिफनेसन भी होगा और महिलाओं के लिए आरक्षण भी होगा। हम अपनी बहनों को उनका पूरा अधिकार दिलवाएंगे।