Kasganj News: कासगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने ई रिक्शा सवारों को रौंदा, दुर्घटना में 4 लोग घायल

Kasganj News: कासगंज में मथुरा-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Update:2026-05-20 13:37 IST

Kasganj News

Kasganj News: कासगंज शहर के मथुरा बरेली हाइवे पर एम एल गार्डन के सामने गिट्टी पत्थर से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। ईरिक्शा में सवार अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जिसकी पुष्टि जिला अस्पताल मे चिकित्सक द्वारा कर दी गई है वहीं 55 वर्षीय राजाराम पुत्र नाथूराम निवासी सोरों को इलाज के लिए अलीगढ रैफर किया गया जहां एक निजी अस्पताल मे उनकी भी मौत की सूचना मिली है, सोरोंजी थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी सचिन पुत्र मुन्ना लाल घायल व सर्वेश पुत्र अशोक कुमार घायल हो गये है, जिनका इलाज जारी है। पुलिस द्बारा दोनों घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आवास विकास चौकी प्रभारी रवि वर्मा ने बताया चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

सोरोंजी क्षेत्र से सब्जी लेकर कासगंज की तरफ ई रिक्शा आ रहा था, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक तेज गति से वाहन चला रहा था अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक रोंग साइड पर चला गया और ये दर्दनाक हादसा घटित हो गया, मौके से लोगो ने स्थानीय पुलिस को फोनकॉल कर सूचित किया, सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने ट्रक को कब्जे मैं लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, घटना स्थल से ट्रक चालक फरार होने मैं सफल हुआ है। मृतक अशोक कुमार व राजाराम व घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही मैं जुट गई है।

Tags:    

Similar News