Kaushambi News:घर के बाहर खेल रहे 10 वर्षीय मासूम पर पलटा ओवरलोड ई-रिक्शा, दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

Kaushambi News: कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव में ओवरलोड ई-रिक्शा लोडर पलटने से 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बिना पंजीकरण चल रहे वाहनों और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Update:2026-06-12 23:14 IST

Kaushambi News: कौशाम्बी संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव में घर के बाहर खड़े एक बालक के ऊपर अनियंत्रित ओवरलोड तेज रफ्तार ई रिक्शा लोडर पलट गया है जिससे बालक की दर्दनाक मौत हो गई है बालक की मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया है घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव के लोग मौके पर पहुंच गए हैं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लेकिन बालक की मौत के बाद एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर एआरटीओ कौशांबी निर्दोषों को कब तक मौत बांटते रहेंगे हालांकि चालक अंचल कुशवाहा पुत्र भुवन कुशवाहा निवासी सिंघिया को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है

जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव में राजकुमार उम्र लगभग 10 वर्ष पुत्र राकेश कुमार अपने घर के बाहर मौजूद था इसी बीच ई रिक्शा लोडर चालक आंचल कुशवाहा ई रिक्शा में सीमेंट की चद्दर लेकर जा रहा था सीमेंट की चद्दर का अधिक लोड होने से ई रिक्शा अनियंत्रित हो गया और बालक के घर के सामने अचानक ई रिक्शा पलट गया जिससे ई रिक्शा के नीचे बालक दब गया और सीमेंट की चादर उसके ऊपर गिर गई ई रिक्शा पलटने और सीमेंट की चद्दर के नीचे दबने से बालक की तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई है ई रिक्शा एआरटीओ कार्यालय से पंजीकृत नहीं था अब सवाल उठता है कि बिना पंजीकृत ईरिक्शा सड़कों पर कैसे दौड़ रहे हैं यदि बिना पंजीकरण रजिस्ट्रेशन के चलने वाले ई रिक्शा वा अन्य सैकड़ो वाहनों पर रोक लगा दी होती तो बालक की मौत ना होती अब सवाल उठता है कि कितने निर्दोषों को मौत देने के बाद एआरटीओ कानून व्यवस्था का पालन कर पाएंगे कौशांबी के एआरटीओ यातायात व्यवस्था संचालन में सफल होते नहीं दिखाई पड़ रहे हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती है और निर्दोष लोगों की मौत हो रही है

Tags:    

Similar News