कुशीनगर के खड्डा में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Kushinagar News: कुशीनगर के खड्डा में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों में मारपीट व चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल रेफर।

Update:2026-11-19 16:51 IST

Kushinagar News:  स्थानीय थाना क्षेत्र के खड्डा नगर के शिवाजी चौक पर गुरुवार को दो गुटों के युवकों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।


जानकारी के अनुसार, खड्डा नगर के शिवाजी चौक पर गुरुवार को दो गुटों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इसी दौरान 19 वर्षीय राजकुमार पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मारपीट में आयन नाम का युवक भी घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राजकुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायल राजकुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ छेड़खानी की जा रही थी। इसका विरोध करने पर दूसरे पक्ष के युवकों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया।घटना को लेकर नगर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News