Lakhimpur Kheri News: छह साल के रिश्ते में दरार के बाद युवती पहुंची टावर पर, पूरे इलाके में सनसनी

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के शारदानगर में प्रेम विवाद से आहत 26 वर्षीय युवती 135 फीट ऊंचे जियो टावर पर चढ़ गई। पुलिस और परिजनों ने उसे नीचे उतारने के प्रयास किए, लेकिन वह नहीं मानी।

Update:2026-06-22 23:09 IST

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के शारदानगर क्षेत्र में सोमवार को एक गंभीर मामला सामने आया, जहां प्रेम संबंध में धोखा मिलने से आहत एक 26 वर्षीय युवती जियो टावर पर चढ़ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, युवती का पिछले करीब छह वर्षों से निघासन थाना क्षेत्र के ठाकुरपुरवा निवासी एक युवक हरनेश के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि युवक ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई।

शादी के झांसे और कानूनी विवाद

युवती के पिता गुप्ता प्रसाद ने बताया कि इस मामले में पहले शारदानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और दहेज संबंधी आरोप लगाए गए थे। इसके बाद आरोपी युवक और उसके पिता ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया।

135 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती

सोमवार को युवती बिना किसी को बताए लालपुर क्षेत्र के मंझली पुरवा स्थित जियो टावर पर पहुंची और लगभग 135 फीट ऊंचाई पर चढ़ गई। जैसे ही लोगों ने उसे टावर पर देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं हुई।

पुलिस और परिजनों की समझाइश बेअसर

घटना स्थल पर युवती के पिता गुप्ता प्रसाद भी पहुंचे और उन्होंने अपनी बेटी को नीचे आने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने किसी की बात नहीं सुनी। पुलिस ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

प्रशासन की सतर्कता जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर डटी रही और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Tags:    

Similar News