Lakhimpur Kheri News: भीषण गर्मी से स्कूल में छात्रा बेहोश, बदले समय पर फिर उठे गंभीर सवाल
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में भीषण गर्मी के बीच स्कूल में छात्रा बेहोश होने की घटना के बाद बदले हुए स्कूल समय और छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Lakhimpur Kheri News(Photo-Social Media)
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ ब्लॉक के गडरियन पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में भीषण गर्मी के बीच एक छात्रा के बेहोश होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई और छात्रा को प्राथमिक उपचार दिया गया।
गौरतलब है कि भीषण गर्मी को देखते हुए कुछ दिन पहले ही परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक कर दिया गया था, ताकि बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाया जा सके। इसके बावजूद जल्दबाजी में स्कूलों का समय फिर बदलकर सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कर दिया गया।
अब गर्मी के बीच छात्रा के बेहोश होने की घटना ने इस फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का कहना है कि दोपहर की भीषण गर्मी में छोटे बच्चों को लंबे समय तक विद्यालय में रखना उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।