आशियाना अटल सेवा केंद्र में लगी अटल ज्ञानशाला,निरंतर अभ्यास से सफलता की गारंटी
Atal Gyanshala at Lucknow: लखनऊ के आशियाना अटल सेवा केंद्र में अटल ज्ञानशाला का शुभारंभ, बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण पर दिया जा रहा विशेष ध्यान।
Atal Gyanshala at Lucknow (Image Credit-Social Media)
Atal Gyanshala at Lucknow: आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन के तत्वधान में कॉलोनी के 18 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन एवं व्यक्तित्व निर्माण के उद्देश्य से अटल सेवा केंद्र, सेक्टर- "के" आशियाना कॉलोनी, लखनऊ, में प्रत्येक रविवार को प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक अटल ज्ञानशाला का आयोजन किया जाएगा।
इस ज्ञानशाला में समाज के विद्वान अनुभवी वक्ता एवं प्रबुद्धजन बच्चों को प्रेरणादायक विचारों, ज्ञानवर्धक विषयों तथा उत्तम संस्कारों से मार्गदर्शित करेंगें, जिससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नैतिकता एवं सामाजिक चेतना का विकास हो सके।
इस ज्ञानशाला का आज अटल सेवा केंद्र में शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को श्री एस एन अवस्थी जी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् राष्ट्रगीत से हुआ। उसके बाद बच्चों ने ओम का उच्चारण किया।
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास
श्री अवस्थी जी ने बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सार गर्भित बातें बताईं,उन्होंने बताया कि जीवन में सफलता निरंतर अभ्यास से ही मिल सकती है। कार्यक्रम में बच्चों ने भागीदारी के साथ वक्ता के बौद्धिक से ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कॉलोनी की एक छात्रा अनुष्का अग्रवाल को आई सी एस सी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में 98.8% अंक प्राप्त करने पर पुरुस्कृत किया गया। अनुष्का ने भी बच्चों को ऐसी सफलता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बताया। श्री उमेश चंद्र द्विवेदी ने आज के वक्त श्री एस एन अवस्थी जी का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन के महासचिव ए सी अग्निहोत्री जी ने अटल ज्ञानशाला कार्यक्रम की उपयोगिता के बारे में प्रकाश डाला एवं आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों, अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। आज के कार्यक्रम में बच्चों को फूड पैकेट श्री प्रतुल कुमार गुप्ता जी के द्वारा प्रदान किए गए एवं श्री अविनाश अग्रवाल जी के द्वारा कार्यक्रम में बच्चों को गिफ्ट एवं पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनानें में श्री अतुल कुमार टंडन, डा. शंकर चटर्जी,जनार्दन सिंह, आरके पांडे, आर एन तिवारी, एम एल आहूजा नीरज पांडे, संजीव अग्रवाल, जे पी पांडेय, एम एस यादव, शशि अग्निहोत्री, नूपुर, सीमा,भारती गुप्ता सहित गणमान्य लोगों नें सहयोग किया ।